फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   police caught crop of afeem

पुलिस ने अफीम की खेती पकड़ी

Thu, 10 Mar 2022 10:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
police caught crop of afeem
होडल। पुलिस की अपराध जांच शाखा ने बृहस्पतिवार को यहां गांव मीतरौल के जंगलों में की जा रही अफीम की खेती पकड़ी है। जिस किसान के खेत में अफीम की खेती की जा रही थी, पुलिस की कार्रवाई के बाद से वह अपने परिवार सहित फरार है। पुलिस ने मामले की सूचना तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को देकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में होडल के तहसीलदार संजीव नागर को बुलवाया है, ताकि अफीम की फसल को उनकी देखरेख में काटा जा सके।
विज्ञापन

पुलिस की अपराध जांच शाखा प्रभारी जंगशेर सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि मीतरौल के जंगलों में एक खेत में अफीम की खेती की जा रही है। सूचना मिलने पर उन्होंने अपने साथ सहायक उपनिरीक्षक हनीश खान, मुंडकटी पुलिस थाना प्रभारी दलबीर सिंह की टीम बनाकर मीतरौल में बताई जगह पर छापेमारी की तो पाया कि वहां सही में अफीम की खेती की जा रही है। खेत का जायजा लिया गया तो अफीम काफी बड़ी हो चुकी थी। तुरंत पूरे खेत को कब्जे में लिया गया। उन्होंने बताया कि अफीम की खेती मीतरौल निवासी राज सिंह उर्फ राज पुत्र दुलीचंद के खेत में की जा रही थी। उसके घर जाकर तलाश की गई तो वह अपने परिवार सहित फरार पाया।
विज्ञापन

प्रभारी जंगेशर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल को दी गई। जिसके बाद होडल के तहसीलदार संजीव नागर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कराया गया है, ताकि उनकी देखरेख में खेत में उगी अफीम की फसल को काटकर अपने कब्जे में लिया जा सके। उनहोंने बताया कि आरोपी राज सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अलावा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed