{"_id":"5f1af1238ebc3e9f933a7e22","slug":"police-attack-palwal-news-noi5254510178","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
पलवल। शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर दो दर्जन से अधिक लोगों ने हमला कर आरोपी को छुड़ा ले गए। साथ ही आरोपी पुलिसकर्मी से दो हजार रुपये और आईडी प्रूफ भी लूटकर ले गए। लेकिन पुलिस टीम ने चार लोगों को मौके पर दबोच लिया। शहर थाना पुलिस ने 8 नामजद व 15-20 अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जांच अधिकारी जमील अहमद ने बताया कि हथीन गेट चौकी में कार्यरत एएसआई अशोक कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि वे सिपाही पवन व तारीफ के साथ गश्त पर मौजूद थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि जैंदीपुरा मोहल्ला निवासी रिंकू घर के सामने अवैध शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर दबिश दी और आरोपी को काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रिंकू उर्फ बोना निवासी जैंदीपुरा मोहल्ला बताया। आरोपी के कब्जे से 34 बोतल देशी शराब को बरामद किया गया। पुलिस टीम जब आरोपी रिंकू को पकड़कर ला रही थी। तो उसने शोर मचा दिया। रिंकू के शोर को सुनकर जैंदीपुरा मोहल्ला निवासी पदम सिंह, प्रह्लाद, सुमित्रा, सुनील, तीजों वाला मंदिर निवासी धीरेंद्र, परशुराम कॉलोनी निवासी विशाल, दयानंद स्कूल निवासी योगेंद्र और 15-20 अन्य लोग मौके पर आ गए। लोगों ने आते पुलिस टीम के अभद्र व्यवहार कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई व आरोपी रिंकू को शराब सहित छुड़ा लिया, लेकिन पुलिस ने आरोपी रिंकू उर्फ बोना, पद्म सिंह, प्रह्लाद व धीरेंद्र को दबोच लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।