फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   police arrested three accused who kidnapped girl student and made obscene video in Palwal

Palwal: ट्यूशन से लौट रही छात्रा का किया अपहरण, कपड़े उतार कर बनाई अश्लील वीडियो; पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

Fri, 23 Feb 2024 10:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल Published by: श्याम जी. Updated Fri, 23 Feb 2024 10:26 PM IST
सार

पलवल जिले में ट्यूशन गई छात्रा का अपहरण कर अश्लील वीडियो बनाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गाड़ी व मोबाइल फोन बरामद किया जाएगा। 

विज्ञापन
police arrested three accused who kidnapped girl student and made obscene video in Palwal
अश्लील वीडियो (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्यूशन गई छात्रा का अपहरण कर अश्लील वीडियो बनाने वाले तीन आरोपियों को कैंप थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के 24 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता के पिता से तीन लाख रुपये व जेवरात की मांग कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गाड़ी व मोबाइल फोन बरामद किया जाएगा। 

विज्ञापन


कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह के अनुसार एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बीती 23 जनवरी को उसकी नाबालिग बेटी ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। रास्ते में एक कार में दो युवक आए, जो हथियार के बल पर उसकी बेटी का अपहरण करके ले गए। आरोपी युवकों ने हथियार दिखाकर उसकी बेटी से घर में रुपये व जेवरात के बारे में पूछा। इसके बाद आरोपियों ने उसकी बेटी के कपड़े उतार कर अपने फोन में अश्लील वीडियो बना ली और घर के समीप छोड़कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


उसकी बेटी ने घर आकर आपबीती अपने परिजनों को बताई, लेकिन बदनामी के डर से वे चुप रहे। इसका फायदा उठाते हुए आरोपियों ने अपने मोबाइल से 19 फरवरी को उसके मोबाइल पर फोन कर जेवरात व तीन लाख रुपये नकद देने की मांग की। न देने पर आरोपियों ने वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सब इंस्पेक्टर विजयपाल सिंह व अपराध जांच शाखा होडल प्रभारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीमों ने संयुक्त रूप से कार्य वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान रजपुरा गांव निवासी जोगेंद्र उर्फ जग्गी व शंकर तथा न्यू कॉलोनी निवासी लोकेश के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में प्रयुक्त गाड़ी व मोबाइल फोन बरामद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed