{"_id":"6243439b61d6e426f007e3f1","slug":"police-arrested-seven-miscreants-palwal-news-noi639987941","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। गांव दीघोट में 21 मार्च को हुई गैंगवार में यशवीर नामक युवक की हत्या करने वाले गैंग को काबू करने के लिए पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। जिसके बाद पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के तहत नासिक, चंडीगढ़ व दिल्ली पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों से एक ही समय में एक महिला सहित सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने इन बदमाशों को पूछताछ के लिए अलग-अलग स्थानों पर रख दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अब पुलिस दिल्ली की मंडौली जेल में बंद गैंगस्टर अमित डागर को भी प्रोडेक्शन वारंट पर लेगी। पलवल पुलिस भी अपने स्तर पर इस गैंग के बदमाशों की जानकारी जुटा उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा अमित डागर के इस गैंग के बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए की गई कार्रवाई के तहत नासिक (महाराष्ट्र) से टेकचंद खेड़ी, टेकचंद खेड़ी की पत्नी कोमल तथा बलई गांव निवासी डीलर उर्फ दयाचंद को गिरफ्तार किया है। जबकि कैलाश अलावलपुर, धतीर के गुलशन व संदीप को दिल्ली पुलिस ने तथा मनोज तथा कैलाश के मामा के लड़के को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन सभी बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अलग-अलग स्थानों पर रखा है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है कि उनके साथ गैंग में कौन-कौन जुुड़े हैं। पुलिस की इतनी बड़ी यह कार्रवाई जेल में बंद अमित डागर महेशपुर द्वारा फेसबुक पर यशवीर की हत्या की जिम्मेदारी लेने के बाद की गई है। पुलिस द्वारा अभी और स्थानों पर भी दबिश देकर नीरज फरीदपुरिया सहित अन्य फरार बदमाशों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
राजस्थान में दर्ज मुकदमों की ली जा रही जानकारी
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अमित डागर व उसके गैंग के गुर्गों के खिलाफ राजस्थान में भिवाड़ी सहित अन्य जिलों के पुलिस थानों में दर्ज मुकदमों का भी रिकार्ड मंगवाया जा रहा है, ताकि यह जानकारी जुटाई जा सके कि इस गैंग के बदमाश कहां-कहां सक्रिय रहते हैं। इसके अलावा दिल्ली जेल में भी अमित डागर के बारे में पूरी जानकारी जुटाई गई है।
विज्ञापन
गैंगवार करने वाले किसी भी बदमाश को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की गिरफ्त से कोई नहीं बचेगा। अशांति फैलाने तथा समाज में भय का माहौल बनाने वाला कोई बदमाश नहीं बचेगा। पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। जल्द ही सभी आरोपी पलवल पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
- सत्येंद्र, डीएसपी