{"_id":"5701feeb4f1c1be636c810e8","slug":"police-alert-for-cm-khattar-visit-to-palwal-ig-inspects","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की सभा को लेकर पुलिस अलर्ट, आईजी ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की सभा को लेकर पुलिस अलर्ट, आईजी ने किया दौरा
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Mon, 04 Apr 2016 11:13 AM IST
विज्ञापन
सीएम की सभा को लेकर पुलिस अलर्ट, आईजी ने किया दौरा
- फोटो : अमर उजाला
सीएम मनोहर लाल व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मंगलवार के दौरे को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) ममता सिंह ने रविवार को दौरा कर कर सीएम की सभा स्थल, हेलीपैड व रूट चार्ट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
बाद में उन्होंने जिला पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों की बैठक भी ली। वहीं मंगलवार को ही प्रदेश पुलिस प्रमुख कैंप थाने के नवनिर्मित भवन का भी उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
रविवार को आईजी ममता सिंह ने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर उनसे सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों को लेकर गंभीर चर्चा की। उन्होंने एसपी राजेश दुग्गल से सारे इंतजामों की जानकारी ली व कैंप थाने के नवनिर्मित भवन का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि डीजीपी यशपाल सिंघल पांच अप्रैल की शाम को कैंप थाने का उद्घाटन करेंगे। बैठक में डीएसपी मुख्यालय मनीष सहगल, डीएसपी सिटी मौजी राम, डॉ. अभिमन्यु लोहान सहित होडल व हथीन के डीएसपी व जिले के सभी थानों के प्रभारी मौजूद रहे।