फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Played games like Flipkart, UPI, OLX, Telegram task and LIC agent

Palwal News: फ्लिपकार्ट, यूपीआई, ओएलएक्स, टेलीग्राम टास्क और एलआईसी एजेंट बनकर किया खेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Played games like Flipkart, UPI, OLX, Telegram task and LIC agent
-कई लोग हुए साइबर ठगी के शिकार, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। साइबर अपराधियों का नेटवर्क लगातार बढ़ता जा रहा है। आम नागरिक इनके निशाने पर आ रहे हैं। जिले में एक माह के अंदर ऑनलाइन ठगी के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें लाखों रुपये की धोखाधड़ी की गई। हाल ही में फ्लिपकार्ट, यूपीआई, ओएलएक्स, टेलीग्राम टास्क और एलआईसी एजेंट बनकर लोगों से लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ितों में व्यवसायी, सरकारी एजेंट और आम लोग शामिल हैं।

केस-1
फ्लिपकार्ट आईडी चालू कराने के नाम पर 70,600 रुपये की ठगी

प्रकाश विहार कॉलोनी के रहने वाले व्यवसायी ओमेंद्र से ठगों ने फ्लिपकार्ट अकाउंट चालू करने के बहाने 70,600 रुपये ठग लिए। पीड़ित को फोन कर बताया गया कि उनका फ्लिपकार्ट अकाउंट बंद हो चुका है और इसे चालू करने के लिए पैसे जमा करने होंगे। ठगों की बातों में आकर उन्होंने पैसे ट्रांसफर कर दिए और ओटीपी भी साझा कर दिया। जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ, तब तक उनके खाते से बड़ी रकम निकल चुकी थी।
विज्ञापन


--------
केस-2

यूपीआई फ्रॉड से 88,993 रुपये की ठगी

पीड़ित काजल खन्ना के साथ भी ऑनलाइन ठगी हुई। एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत के अनुसार, 21 मार्च 2025 को सुबह 6:06 बजे उन्हें यूपीआई फ्रॉड का शिकार बनाया गया। साइबर अपराधियों ने उन्हें झांसे में लेकर 88,993 रुपये उड़ा लिए। उनकी शिकायत पर थाना साइबर क्राइम पलवल में मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
केस-3

टेलीग्राम टास्क स्कैम से 52,000 रुपये की ठगी

एक अन्य मामले में, पीड़ित कामनी से टेलीग्राम पर ऑनलाइन टास्क पूरे करने के नाम पर 52,000 रुपये ठग लिए गए। 27 फरवरी 2025 को दोपहर 11:51 बजे हुए इस साइबर अपराध की शिकायत दर्ज की गई। मामले की जांच एएसआई देवी सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार के फर्जी जॉब ऑफर और टास्क स्कैम से सावधान रहने की जरूरत है।

-------
केस-4
ओएलएक्स फ्रॉड में 62,999 रुपये की ठगी

राहुल नामक व्यक्ति को ओएलएक्स पर खरीदारी करने के दौरान 62,999 रुपये की ठगी का सामना करना पड़ा। यह घटना 20 मार्च 2025 को सुबह 11:39 बजे हुई। आरोपी ने खुद को एक भरोसेमंद विक्रेता बताते हुए पीड़ित को पैसे ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया और फिर गायब हो गया। मामले की जांच पीएसआई नरेश द्वारा की जा रही है।

-----------
केस-5
एलआइसी एजेंट बनकर 70,733 रुपये की ठगी

लखमी चंद नामक व्यक्ति को एक ठग ने खुद को एलआइसी एजेंट बताकर धोखा दिया और उनसे 70,733 रुपये ठग लिए। यह घटना 6 मार्च 2025 को सुबह 11:02 बजे हुई। पीड़ित को एलआइसी पॉलिसी के नाम पर झांसा दिया गया, जिसके बाद उसने अपने खाते से पैसे ट्रांसफर कर दिए। पुलिस ने इस मामले में भी केस दर्ज कर लिया है।
---------
पुलिस की अपील


इन घटनाओं के बाद साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, पलवल ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति से फोन या ऑनलाइन मैसेज पर अपनी बैंक डिटेल, ओटीपी, या कोई अन्य संवेदनशील जानकारी साझा न करें। पुलिस ने बताया कि जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और जल्द ही कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया जाएगा।

------------

क्या करें अगर आप भी साइबर ठगी का शिकार हों?

तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज करें।

अपने बैंक को सूचित करें और लेनदेन रोकने की कोशिश करें।

नजदीकी साइबर थाना या पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाएं।

अनजान कॉल्स और मैसेज से सतर्क रहें, कोई भी वित्तीय लेनदेन करने से पहले पूरी जानकारी जुटाएं।
---------
वर्जन

- साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है और आम जनता से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही अनजान कॉल, लिंक और ऑनलाइन स्कीम से बचें।
चंद्रमोहन, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed