{"_id":"575011e54f1c1b610a10911a","slug":"plaster-fell-from-the-roof-of-the-hospital-s-laboratory","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल की प्रयोगशाला की छत का प्लास्टर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल की प्रयोगशाला की छत का प्लास्टर गिरा
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Thu, 02 Jun 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
प्लास्टर गिरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के सिविल अस्पताल की प्रयोगशाला के छत का प्लास्टर बुधवार को अचानक भर-भराकर गिर पड़ा। गनीमत यह रही कि जिस समय प्लास्तर का बड़ा हिस्सा गिरा, उस समय कोई कर्मचारी या मरीज लैब में नहीं था। इसके चलते कोई हादसा होने से टल गया। घटना की सूचना स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को भी दी गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
कस्बे के सिविल अस्पताल का भवन काफी समय से जर्जर हालत में है। इसकी कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत भी की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। बुधवार को प्रयोगशाला (लैब) की छत के प्लास्टर का बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया। यह हादसा उस समय हुआ जब प्रयोगशाला में काम कर रहे दो कर्मचारी बाहर निकले थे। इसमें कोई हादसा तो नहीं हुआ लेकिन लैब में रखा सामान टूट गया।
अस्पताल की लैब में कार्यरत एक कर्मचारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पहले कुछ हिस्सा गिरा था और कुछ देर बाद ही ज्यादा बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। राजेंद्र के अनुसार सारे अस्पताल की बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। इस बारे में कई बार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा गया लेकिन आज तक किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। मामले में प्रतिक्रिया लेने के लिए जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से भी संपर्क साधना चाहा, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।