फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   People huddled in their homes due to cold, markets remained deserted

Palwal News: ठंड के चलते घरों में दुबके लोग, बाजार रहे सूने

Wed, 03 Jan 2024 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
People huddled in their homes due to cold, markets remained deserted
फोटो 9,10,11 में हैं।
विज्ञापन

कैप्शन: 9-जिला नागरिक अस्पताल में जच्चा-बच्चा कक्ष में सर्दी से बचाव के लिए लगाया हीटर
कैप्शन: 10- जिला नागरिक अस्पताल में बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए कंबल ओढ़ाकर बैठी महिलाएं
कैप्शन: 11- होडल में अलाव जलाकर बैठे दुकानदार
---------
- जिला नागरिक अस्पताल में जच्चा-बच्चा को सर्दी से बचाने के लिए लगाए हीटर
- होडल उपमंडल में कोहरे ने वाहनों की रफ्तार धीमी की
- न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम 15 डिग्री रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सर्दी ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को भी जिले में हाड़ कंपाने वाली सर्दी रही। सुबह धुंध व कंपकंपाने वाली सर्दी ने लोगों का घरों से निकलना बंद कर दिया। पूरे दिन सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। इसके चलते लोग घरों में हीटर तथा बाहर खुले में अलाव जलाकर बैठे नजर आए। बाजारों में पूरे दिन ग्राहकों की संख्या नाममात्र ही रही। अधिक ठंड के चलते ग्राहकों के न पहुंचने पर बाजार सूने पड़े रहे। अस्पतालों में ठंड से बीमार हो रहे बच्चों को लेकर महिलाएं गर्म कंबलों में लपेटकर लाईं। डॉक्टरों ने भी इस कड़ाके की ठंंड में लोगों से खासकर बुजुर्ग व बच्चों को बचाकर रखने की सलाह दी।
बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान जहां चार डिग्री था, वहीं अधिकतम तापमान 15 डिग्री पर था। मौसम विभाग की माने तो रविवार तक यह ठंंड इसी तरह से बनी रहेगी तथा तापमान और भी नीचे जा सकता है। ठंड बढ़ने से मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल में सुबह से ही ठंड के चलते खांसी, जुकाम व एलर्जी की समस्या से ग्रस्त मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में बच्चों की संख्या ज्यादा थी।
विज्ञापन

----------
जच्चा-बच्चा कक्ष में लगाए हीटर
जिला नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जच्चा-बच्चा कक्ष में इस कड़ाके की सर्दी को देखते हुए हीटर लगा दिए गए हैं, ताकि हाल ही में पैदा हुए शिशुओं को सर्दी न लगे। अस्पताल में बच्चों को रखने के लिए बनाई हुई नर्सरी में बच्चों के बिस्तरों के आगे हीटर लगाए सर्वाधिक लगाए गए हैं। हालांकि अन्य कारणों से अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए हीटर नहीं है। उन्हें केवल अस्पताल की तरफ से कंबल दिए गए हैं। जिसके चलते लोग घरों से रजाइयां भी मंगवार सर्दी से अपने आप को बचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
अदालत परिसर में वकील तो सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी अलाव जलाकर बैठे रहे
जिले में इस कड़ाके की ठंड से बचने के लिए जहां अदालत परिसर में वकील अलाव जलाकर बैठे रहे, वहीं सरकारी विभाग कार्यालयों में कर्मचारी भी कहीं अलाव जलाकर तो कहीं हीटर जलाकर बैठे रहे। अधिकांश वकील तो अपने चैंबरों में ही हीटर जलाकर बैठे रहे तथा अदालतों में मुवक्किलों के साथ तारीख लेने के लिए अपने मुंशी व जूनियरों को भेज दिया। इस ठंड के कारण अदालत परिसर व लघु सचिवालय के पार्क भी सूने दिखाई दिए।
----------
खूब बिक रही मूंगफली व गजक
ठंड के मौसम में मूंगफली व गजक की बिक्री बढ़ गई है। लोग ठंड से बचने के लिए घरों व कार्यालयों में बैठकर मूंगफली व गजक का सेवन करते रहते हैं। मूंगफली विक्रेता राम कुमार ने बताया कि पिछले काफी समय बाद मूंगफली की मांग बढ़ी है। तीन दिन से मूंगफली की बिक्री दो गुणा बढ़ गई है।
-------
कोहरे ने थामी वाहनों की रफतार, वाहन चालक परेशान
होडल। उपमंडल में पिछले चार दिनों से पड़ रही धुंध और कड़ाके की ठंड ने जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त करके रख दिया है। बढ़ती ठंड और घने काेहरे के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित होने लगी है। कोहरा के कारण सड़क मार्गों पर वाहन भी रेंग रेंग कर चलते दिखाई दिए। हालांकि वाहन चालकों ने सावधानी के लिए हैडलाइटों का सहारा लिया। चार दिनों से ठंड बढ़ने और धुंध पड़ने का सबसे ज्यादा असर दैनिक यात्री और कार्यालयों में पहुंचने वाले लोगों पर पड़ा है। दुकानदारों ने भी गर्म कपड़ों की स्टॉल लगानी शुरू कर दी हैं। गर्म कपड़ों के स्टॉल से बाजार में कुछ चहलपहल शुरु हो गई है। पिछले लगभग एक महीने से वीरान पड़े बाजारों में भी गर्म कपड़ों की बिक्री ने कुछ राहत दी है। बुधवार को ठंड के चलते तहसील कार्यालय में भी सन्नाटा पसरा रहा। यहां वकील, टाईपिस्ट व उपभोक्ता अलाव के सहारे अपने कार्यों के होने का इंतजार करते रहे।

------
अलाव के सहारे समय पास कर रहे हैं दुकानदार
दिनों दिन बढ़ती ठंड और धुंध ने सब्जी के व्यापार पर खासा असर डाला है। सर्दी के कारण जहां मंडी में ग्राहकों की सुबह चार बजे से ही आवाजाही शुरु हो जाती थी। वहीं, अब आठ बजे तक भी दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में बैठे रहते हैं। मंडी में ग्राहक नहीं पहुंचने का मुख्य कारण बढ़ती ठंड बताया जा रहा है। सब्जी की खपत नहीं होने के कारण मंडी के थोक व्यापारी भी परेशान हैं। दुकानदार मंडी में सब्जी बिक्री के लिए ग्राहकों के इंतजार में बैठे रहते हैं, लेकिन ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। ठंड से सब्जी ही न हीं स्पेयर पार्ट, मैकेनिक, फ्रिज, कपड़ा, आभूषण सहित अन्य सभी व्यापार प्रभावित हो रहे हैं। ठंड के मौसम में दुकानदार पूरा दिन अलाव लगाकर हाथ सेंकते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed