फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   People celebrates Diwali in Palwal

उपहार देने के लिए लोगों ने की जमकर खरीददारी

Sat, 26 Oct 2019 10:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
People celebrates Diwali in Palwal
पलवल। दिवाली पर्व को लेकर लोगों ने शनिवार को जमकर खरीदारी की। उपहार देने के लिए मिलावटी मिठाइयों के सेवन से बचने के लिए लोगों ने इस बार खोवा से बनी मिठाइयां कम खरीदी। ज्यादातर गिफ्ट और ड्राई फ्रूट की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। बिना खोवा के निर्मित मिठाइयां भी जमकर बिकीं। फ्रूट जूस, चॉकलेट व नमकीन की खूब बिक्री हुई। हर वर्ष दीपावली पर्व पर मिठाइयों में मिलावट की खबरों के चलते इस बार लोगों ने खोवा से निर्मित मिठाइयों की खरीदारी कम की। मिठाइयों की बजाया लोगों ने ड्राई फ्रूट, चॉकलेट, नमकीन, बिस्कुट, फ्रूट जूस के उपहार के लिए खरीदे। मुख्य बाजार में 300 रुपये से लेकर 1000 रुपये की थालियां उपलब्ध थी, जिसमें काजू, बादाम, मिश्री, पिस्ता, अखरोट व किस्मिस भरे हुए थे। इसके अलावा दुकानों पर चॉकलेट भी कई प्रकार की थी। युवाओं ने चॉकलेट को खरीदना ज्यादा बेहतर समझा। फ्रूट जूस में 130 रुपये से लेकर 800 रुपये तक के गिफ्ट पैक उपलब्ध थे। इसके अलावा गिफ्ट की दुकानों पर भी खासा भीड़ दिखाई दी। लोगों ने अपने मित्रों को देने के लिए उपहार खरीदे। दुकानों पर 200 रुपये से लेकर हजारों रुपये तक के गिफ्ट मौजूद थे। इसके अलावा उपहारों में देने के लिए कंबल, चादर सहित अन्य कपड़े भी खरीदे गए। कुछ लोगों ने उपहार के लिए चांदी के श्रीलक्ष्मी-गणेश भी खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed