{"_id":"6066039f8ebc3e8d2901d98e","slug":"people-are-upset-due-to-water-logging-on-committee-chowk-palwal-news-noi5747251180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेटी चौक पर जलभराव से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमेटी चौक पर जलभराव से लोग परेशान
विज्ञापन
पलवल। नगर परिषद कार्यालय से मात्र 20 मीटर की दूरी पर स्थित कमेटी चौक पर जलभराव की समस्या है। पुराने जीटी रोड सहित मेन बाजार के अंदर जाने वाले रास्ते पर भी सीवरेज का गंदा पानी भरा हुआ है। स्थिति यह है कि लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल है। इसके कारण राहगीरों के साथ-साथ दुकानदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। गंदे पानी की वजह से ग्राहक बाजार में नहीं आ रहे हैं। ऐसे में परेशान व्यापारियों ने विधायक दीपक मंगला से समस्या के समाधान की मांग की है।
पुराना जीटी रोड स्थित कमेटी चौक पर पानी निकासी के लिए बनाई गई पुलिया की सफाई न होने से हमेशा अवरुद्ध हो जाती है। यह पुलिया नगर परिषद कार्यालय से बिल्कुल सटी हुई है। पुलिया के रुकने से नालियों का गंदा पानी कमेटी चौक के समीप पुराना जीटी रोड व बलदेव बाजार में भर गया है। जलभराव के कारण लोगों को बाजार में घुसना मुश्किल हो गया है। वहीं पुराना जीटी रोड पर भी जाम की स्थिति बनी हुई है। इसके कारण सड़क में हुए गड्ढे लोगों को नजर नहीं आते हैं, ऐसे में दुपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है।
जलभराव के कारण व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है, क्योंकि ग्राहक बाजार नहीं पहुंच रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि नगर परिषद के कर्मचारियों की लापरवाही से पूरे शहर का बुरा हाल है। कर्मचारी अपने कार्यालय के समीप भी सफाई नहीं कर पा रहे हैं। व्यापारियों की शिकयत पर विधायक दीपक मंगला ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
वर्जन-
कोरोना काल व बढ़ी महंगाई के चलते व्यापारी पहले की मंदी की मार झेल रहे हैं। बाजार खाली पड़े हुए हैं। उस पर नगर पालिका कर्मचारियों की लापरवाही और भारी पड़ रही है। बलदेव बाजार में दुकानों पर इक्का-दुक्का ग्राहक ही पहुंच रहे हैं। जिससे दुकानदारों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो रहा है। - प्रवीण गर्ग, प्रदेश संगठन मंत्री, हरियाणा व्यापार मंडल
मामला मेरे संज्ञान में है। पानी की निकासी के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। नालियों व पुलिया की सफाई करवाकर समस्या का समाधान करवाया जा रहा है। - इंदू भारद्वाज, नगर पालिका चेयरपर्सन, पलवल