फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Pending applications must be cleared within two days.

Palwal News: दो दिन में निपटाने होंगे लंबित आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Pending applications must be cleared within two days.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाने के लिए लंबित आवेदनों का निस्तारण दो दिन के भीतर करने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आवेदनों की नियमित समीक्षा करने, फोटो मॉनिटरिंग व्यवस्था दुरुस्त रखने और निर्धारित नियमों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजकुमार लोहान ने कहा कि सभी कार्य गंभीरता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरे किए जाएं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने संबंधित एसडीएम को 100-100 आवेदनों की रैंडम जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्वीकृत प्रपत्रों की भी जांच की जाएगी, ताकि आवेदन प्रक्रिया की गुणवत्ता और नियमों के पालन को सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह, एसडीएम हथीन हरिराम समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed