फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Paying full market fees, still deprived of facilities

आढ़ती मार्केट फीस पूरी दे रहे, फिर भी सुविधाओं से वंचित

Wed, 30 Sep 2020 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
Paying full market fees, still deprived of facilities
आढ़ती मार्केट फीस पूरी दे रहे, फिर भी सुविधाओं से वंचित
विज्ञापन

पलवल। जिले की सबसे बड़ी सब्जी मंडी की हालत किसी कचराघर से कम नहीं है। यहां का मुख्य रास्ता भी तालाब बन गया है। मंडी में आने वाले ग्राहक ही नहीं, बल्कि सब्जी आढ़ती भी परेशान हैं। मार्केट कमेटी द्वारा मार्केट फीस तो पूरी वसूली जा रही है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं दिया जा रहा है। आढ़ती ही नहीं मंडी आने वाले ग्राहक भी यहां सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई बार मार्केट कमेटी के अधिकारियों से तथा विधायक दीपक मंगला से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज तक इस तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया है। हालात ये हो गए हैं कि मंडी के मुख्य रास्ते पर हुआ जलभराव के कारण आए दिन कोई न कोई चोटिल भी हो जाता है, लेकिन इन सबके बावजूद मार्केट कमेटी के अधिकारियों को ये समस्याएं दिखाई नहीं दे रही हैं।
रोजाना पांच हजार लोग आते हैं सब्जी खरीदने
पलवल की यह सब्जी मंडी जिले की बड़ी मंडी है। यहां से ही हथीन, होडल, हसनपुर के अलावा उत्तर प्रदेश के जेवर, जट्टारी तथा कोसी तक के लोग सब्जी की खरीददारी करने आते हैं। मंडी में करीब 42 आढ़त हैं तथा 100 के करीब मंडी में लोग सब्जी बेचने के लिए फड़ लगाते हैं। मंडी में रोजाना करीब पांच हजार लोग सब्जी आदि खरीदने आते हैं। इसके साथ ही लगती अनाज मंडी में कपास व बाजरा की खरीद चल रही है तथा किसान भी काफी संख्या में यहां आ रहे हैं। इन सबके बावजूद यहां सुविधाएं न के बराबर हैं।
विज्ञापन

सब्जी मंडी व अनाज मंडी का जो मुख्य रास्ता है, उसकी हालत बेहद खराब है। हर समय जलभराव रहता है। नालियां व नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं। आज तक मार्केट कमेटी कोई इंतजाम नहीं करा पाई है। मार्केट फीस देने के बाद भी आढ़ती नरक में बैठे हैं। रोजाना लोग इस गंदे पानी में गिरकर चोटिल हो रहे हैं तथा बदबू के कारण दुकानों पर बैठना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---दीपक गुलाटी, आढ़ती
सब्जी मंडी की हालत इतनी खराब है कि न तो आढ़ती यहां बैठकर सामान बेच सकता है और न ही ग्राहक अंदर आ सकता है। मुख्य रास्ते पर पानी भरा हुआ है तथा अंदर गंदगी के ढेर हैं। गंदगी से हर समय बदबू उठती रहती है। जिससे वहां बैठना मुश्किल हो गया है। लावारिस पशु गंदगी में मुंह मारते रहते हैं तथा आढ़तियों व ग्राहकों के लिए खतरा बने हुए हैं।

-कन्हैया, पलवल
सब्जी मंडी में मुख्य रास्ते पर हुए जलभराव की समस्या को दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है। नालों की सफाई कराने के लिए भी अधिकारियों को लिखा है तथा जल्द ही इस समस्या से निजात दिला दी जाएगी। सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा। गंदगी के ढेरों को उठवाया जाएगा। मंडी को स्वच्छ बनाने के प्रयास किए जाएंगे तथा आढ़तियों का सहयोग लिया जाएगा।
-नरवीर गहलौत, सचिव, मार्केट कमेटी पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed