फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   patriotic spirit full of poems

कविताओं से भरा देशभक्ति का जोश

Wed, 18 Aug 2021 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
patriotic spirit full of poems
कवि का सम्मान करते हुए - फोटो : Palwal
पलवल। जवाहर नगर स्थित शहीद भवन में मदनलाल धींगड़ा का शहीदी दिवस मनाया गया। इस दौरान सम्मेलन में कवियों ने वीर रस की गाथाओं और कविताओं से श्रोताओं में देशभक्ति की भावना का संचार कर दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश स्थित देवबंद से आए कवि मनोज मनमौजी, बड़ौत से विनीत मित्तल, हाथरस से कवियत्री गीता गीत, मीरपुर कौराली से गीतकार सतीश एकांत, पलवल से राजेश गर्ग, फरीदाबाद से कवि संदीप जगन जांगड़ा ने कविता पाठ किया। शहीद धींगड़ा वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सामाजिक सेवाओं के लिए कृष्ण कुमार छाबड़ा तथा शिव कुमार को सम्मानित किया गया। कलसाड़ा से आए कवि पवन पागल ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम का आयोजन शहीद धींगड़ा वेलफेयर सोसाइटी, संस्कार भारती तथा पैरट द पोइट के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर पंडित विनीत, लव कुमार धींगड़ा, सुभाष मदान, दीनानाथ कुकड़ेजा, सुरेश सेठी, विनोद कुकड़ेजा, चंदर प्रकाश कुकड़ेजा, विवेक कुमार धींगड़ा, सुनील डावर, भगवान दास गाबा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed