{"_id":"6ae0f27af76cf1c8f00df544","slug":"patients-troubled-by-doctors-tardiness-palwal-news-c-24-1-pal1008-129613-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: डॉक्टरों की लेटलतीफी से मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: डॉक्टरों की लेटलतीफी से मरीज परेशान
विज्ञापन
सुबह नौ बजे से इलाज के लिए पहुंचे मरीज, सवा 10 बजे तक भी नहीं पहुंचे डॉक्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। हथीन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार सुबह नौ बजे इलाज के लिए पहुंचे मरीज सवा 10 बजे तक डॉक्टरों का इंतजार करते रहे। अस्पताल के कई चिकित्सा कक्षों में डॉक्टरों के नहीं पहुंचने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। अस्पताल के एक कर्मचारी ने भी डॉक्टरों के समय पर नहीं पहुंचने की समस्या स्वीकार की। उसने बताया कि यह समस्या रोजाना सामने आती है।
वहीं, कर्मचारी यादराम ने बताया कि दंत चिकित्सक दो महीने की सीसीएल पर गई हुई हैं। उनकी जगह अभी तक किसी दूसरे डॉक्टर की तैनाती नहीं की गई है। सवा 10 बजे तक कमरा नंबर तीन में भी डॉक्टर नहीं पहुंचे थे।
अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे नथौली निवासी एक बुजुर्ग ने बताया कि उन्हें बुखार है। सुबह नौ बजे से अस्पताल पहुंचे हैं, लेकिन डॉक्टर सवा घंटे बाद भी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
वर्जन
डॉक्टरों के समय पर नहीं पहुंचने की जानकारी मिली है। संबंधित डॉक्टरों और अन्य स्टाफ कर्मचारियों को नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा। अनुशासनहीनता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. संजय शर्मा, एसएमओ, सीएचसी हथीन