फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Patients are not getting blankets in the hospital

अस्पताल में मरीजों को नहीं मिल रहे कंबल

Fri, 03 Dec 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Patients are not getting blankets in the hospital
पलवल। यदि आप बीमार हो और आपको जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती होना पड़े तो अपना कंबल से घर से साथ लाएं, क्योंकि जिला नागरिक अस्पताल में आपको कंबल की सुविधा नहीं मिलेगी। दिसंबर की इस हाड़ कंपाने वाली सर्दी में आपको पूरी रात बिना कंबल के गुजारनी पड़ेगी। यह स्थिति बनी हुई है इन दिनों जिला नागरिक अस्पताल का, जहां सर्दी अपने चरम पर पहुंचने लगी है। मरीजों को कंबल देने की सुविधा शुरू नहीं की गई है।
विज्ञापन

दरअसल, जिला नागरिक अस्पताल में वार्ड में भर्ती मरीजों को प्रबंधन द्वारा कंबल दिया जाता है। इसके अलावा प्रसव के बाद भर्ती जच्चा-बच्चा के लिए भी कंबल देना अनिवार्य होता है, परंतु जिला नागरिक अस्पताल में अभी कंबल देना शुरू नहीं किया गया। मरीज के तीमारदार नर्सिंग स्टाफ से कंबल की मांग करते हैं, परंतु मरीजों के लिए कंबल उपलब्ध नहीं करवाए जाते। हार कर मरीजों के लिए घर से कंबल मंगवाने पड़ते हैं।
विज्ञापन

मेरी बहु को बृहस्पतिवार को बच्चा हुआ था। मैंने जच्चा-बच्चा के लिए स्टाफ से कंबल मांगा तो जवाब मिला कि कोरोना के चलते कंबल देना बंद कर दिया है, जिसके बाद मुझे घर से कंबल मंगवाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चंद्रकला, निवासी कुलैना
मेरा पैर टूट गया था, जिसका अस्पताल में ऑप्रेशन कराया है। मुझे यहां भर्ती किया गया तो कंबल मांगा, परंतु कंबल नहीं मिला। गांव दूर होने की वजह से मैंने किसी दोस्त के यहां से कंबल की व्यवस्था की।

- राजेंद्र, निवासी कलसाड़ा
अस्पताल मरीज के लिए कंबल की सुविधा है, जबकि तीमारदार के लिए कंबल नहीं दिया जाता। अक्सर तीमारदार अपने लिए कंबल मांगते हैं। यदि मरीज के लिए कंबल नहीं दिया जा रहा तो मैं इसकी जांच करवाउंगा।
- डॉ. लोकवीर सिंह, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed