फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   patient data will be online

ऑनलाइन होगा मरीजों का डाटा

Tue, 23 Feb 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Tue, 23 Feb 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
patient data will be online
सिविल अस्पताल में रोगियों की बीमारी और उसकी उपचार प्रक्रिया का डाटा ऑललाइन किया जा रहा है। इसके लिए एक यूएचआईडी नंबर कोड दिया जा रहा है। इसी कोड नंबर के जरिये मरीजों की बीमारी का डाटा ऑनलाइन होगा। ओपीडी पर्ची बनाते समय यह यूएचआईडी नंबर पेस्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
स्वास्थ्य विभाग द्वारा गत दिनों यह निर्णय लिया गया था कि रोगियों की बीमारी का सारा डाटा ऑनलाइन हो, जिससे जरूरत पड़ने पर मरीज को प्रदेश के किसी और अस्पताल में रेफर किया जाए। इसके लिए उन्हें कागजों का झंझट ना उठाना पडे़। प्रदेश में यह पांचवां जिला अस्पताल है, जहां यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 31 मार्च तक प्रदेश के सभी अस्पतालों में यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


क्या है यूएचआईडी नंबर कोड
योजना के अनुसार कोई भी रोगी सिविल अस्पताल में जब ओपीडी पर अपनी पर्ची कटवाएगा उसे एक यूएचआईडी नंबर कोड दिया जाएगा। इस कोड नंबर ये यह जानकारी प्राप्त की जा सकती है कि यह मरीज अस्पताल में किस दिन, किस बीमारी का इलाज कराने आया था और मरीज का इलाज किस डॉक्टर के द्वारा किया गया था। इलाज के दौरान मरीज को कौन सी दवाइयां दी गई थी। मरीज को इलाज के दौरान किस दवाई से आराम मिला था और कौन सी दवाई उसके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। सब जानकारी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में यह योजना शुरू कर दी गई है। सुविधा शुरू करने वाला पलवल पांचवां जिला है, इससे पूर्व गुड़गांव, पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर को ऑनलाइन किया जा चुका है। इस योजना के बाद रोगी को केवल अपना यूएचआईडी कोड नंबर ध्यान रखना है। इस नंबर से प्रदेश के किसी भी अस्पताल में उसका डाटा सामने आ जाएगा। अस्पताल के सारे रिकार्ड ऑनलाइन करने के लिए 62 नए कंप्यूटर आ चुके हैं।

-डा. आदित्य स्वरूप गुप्ता, सीएमओ, पलवल।

सरकार द्वारा चलाई गई यह योजना लाभदायक है। योजना के तहत अगर किसी दूसरे अस्पताल में जाकर इलाज कराना हो तो भी इलाज समय रहते शुरू हो जाएगा। इसके लिए रोगी को बीमारी संबंधित दस्तावेज एकत्र करने में लगने वाला समय भी बच जाएगा।
-सुनील रजोलका, सामाजिक कार्यकर्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed