फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Paper leak case: Four accused arrested, school director absconding

पेपर लीक मामला : चार आरोपी गिरफ्तार, स्कूल संचालक फरार

Fri, 08 Mar 2024 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Paper leak case: Four accused arrested, school director absconding
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिनगवां। कस्बे के निक्की मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से दसवीं कक्षा के पेपर लीक करने के आरोप में पिनगवां पुलिस ने उपमंडल उड़नदस्ता इंचार्ज अशोक की शिकायत पर मुख्य केंद्र अधीक्षक अंजुम खान, ऑब्जर्वर मोहम्मद समून, केंद्रीय अधीक्षक सद्दाम हुसैन, लिपिक अतर खान और वाटरमैन मोसम के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य केंद्र अधीक्षक अंजुम खान पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश िकया।

थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को दसवीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर था। इस मौके पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी के चेयरमैन डॉक्टर वीपी यादव ने कस्बे के सभी परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। जहां पर उनकी टीम को निक्की मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल में उक्त आरोपी नकल कराते हुए मिले। जिन्होंने पेपर को लीक भी किया हुआ था। इस मौके पर उड़नदस्ता की टीम ने आरोपी ऑब्जर्वर मोहम्मद समून, केंद्रीय अधीक्षक सद्दाम हुसैन, लिपिक अतर खान और वाटरमैन मोसम को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


जिनके खिलाफ बृहस्पतिवार देर शाम शिकायत दी गई। जिसके आधार पर स्कूल संचालक सहित पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। उधर मेवात प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने जिले में परीक्षा के दौरान नकल पर की गई कार्रवाई की प्रशंसा की है। एसोसिएशन के प्रधान देशराज तंवर ने कहा है कि मेवात में नकल पर लगाम लगाने के लिए बोर्ड द्वारा पूरी सख्ती बरती जा रही है, जो सराहनीय कदम है। लेकिन इसके साथ ही बोर्ड द्वारा कुछ प्राइवेट स्कूल संचालक, मुख्य अधीक्षक सहित अन्य कई लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, जो सही नहीं है। केवल उसी व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया जाए जो नकल करने व पेपर लीक करने में शामिल हो। उन्होंने कहा िक यह देखने में आया है कि तावडू व पिगनवां में स्कूल संचालक सहित मुख्य अधीक्षक पर भी मामला दर्ज किया गया है, जबकि उनका नकल करने और पेपर लीक करने में कोई हाथ नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed