फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Palwal police woke up a week later , now run search operation

एक सप्ताह बाद जागी पलवल पुलिस, अब चलाया तलाशी अभियान

Tue, 31 May 2016 04:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Tue, 31 May 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
 Palwal police woke up a week later , now run search operation
पुलिस अभियान - फोटो : अमर उजाला

गत सप्ताह पानीपत में राज्य परिवहन की बस में हुए विस्फोट के बाद पलवल पुलिस को भी तलाशी अभियान की सुध आ गई। हालांकि विस्फोट के तुरंत बाद प्रदेश के डीजीपी ने पुलिस को अलर्ट किया था, लेकिन यहां बस स्टैंड पर तलाशी अभियान रविवार देर शाम चलाया गया। 

विज्ञापन

डीएसपी मौजीराम की अगुवाई में चलाए गए अभियान के तहत बस अड्डे पर खड़ी बसों के अलावा दिल्ली व आगरा की तरफ से आने वाली रोडवेज बसों को रुकवाकर उनकी चेकिंग की गई। इसमें यात्रियों के सामान, बैग, सूटकेस आदि भी चैक किए गए। यात्रियों को सावधानी बरतने के बारे में भी बताया गया। 
विज्ञापन


डीएसपी मौजीराम ने बताया कि पिछले दिनों पानीपत डिपो की बस में विस्फोट हो गया था। इसके बाद विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। इस बारे में सभी चालक व परिचालकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि बस चलाने से पहले अच्छी तरह से सीट के नीचे जांच कर लें। वहीं किसी ढाबे या अन्य सार्वजनिक स्थान पर बस रोकते समय भी अच्छी तरह से संदिग्ध वस्तु की जांच कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बस अड्डे के अलावा रेलवे स्टेशन पर भी जीआरपी के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य यात्रियों की यात्रा को सुखद बनाना है। वहीं होडल व हथीन में भी पुलिस को बसों में जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed