पलवल। राजस्थान के जयपुर में आयोजित 13वीं करनी सिंह शूटिंग प्रतियोगिता में पलवल के खिलाड़ियों ने पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता 17 से 21 जुलाई तक संपन्न हुई।
प्रतियोगिता में ग्रेट गन शूटिंग अकादमी पलवल के खिलाड़ी 25 मीटर में कृष्णा यादव ने दो स्वर्ण पदक, हर्ष ने रजत पदक व कांस्य पदक हासिल किया है। इसके अलावा 50 मीटर में फ़्री पिस्टल में हर्ष ने रजत पदक व कृष्णा यादव ने कांस्य पदक जीता। नीरज व रविंद्र ने 10 मीटर और 50 मीटर में स्वर्ण व रजत पदक जीता है। पलवल पहुंचने पर कोच अनिल तेवतिया ने खिलाड़ियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर नरेंद्र, अक्षत, गौरव, विकास डागर, जगविंद सौरोत मौजूद थे।