{"_id":"67cf3c05b76280d7e20a9b1c","slug":"palwal-municipal-council-passed-a-budget-of-rs-13361-crore-palwal-news-c-24-1-as11003-112576-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पलवल नगर परिषद ने 133.61 करोड़ रुपये का बजट किया पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पलवल नगर परिषद ने 133.61 करोड़ रुपये का बजट किया पारित
विज्ञापन
- वार्षिक बैठक में किया गया पारित, पिछले वर्ष से 50 करोड़ रुपये अधिक
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पलवल नगर परिषद की वार्षिक बजट बैठक सोमवार को नगर परिषद अध्यक्ष डाॅ. यशपाल की अध्यक्षता में नगर परिषद कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 133.61 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया। यह बजट पिछले वित्त वर्ष के 83 करोड़ 92 लाख 50 हजार रुपये की तुलना में लगभग 50 करोड़ रुपये अधिक है। नगर परिषद द्वारा पारित बजट से शहर के विकास कार्य किए जाएंगे।
बजट के तहत मुख्य सड़कों, आंतरिक मार्गों और गलियों का चौड़ीकरण, मरम्मत एवं नए निर्माण कर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सुरक्षित बनाया जाएगा। विशेष रूप से व्यावसायिक क्षेत्रों और रिहायशी कॉलोनियों में उच्च गुणवत्ता वाली सड़कों के निर्माण पर 40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 5 करोड़ की लागत से नगर परिषद कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा। फव्वारे, लैंडस्केपिंग, एलईडी लाइटिंग और ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप सजावट पर 4 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
सुरक्षा के साथ हरियाली व विकास पर होगा काम
शहर की सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे और स्मार्ट ट्रैफिक लाइटों पर 3 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दिव्यानगर योजना, डिजिटल लाइब्रेरी एवं आईसीसीसी पर 6 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें दिव्यांगजनों के लिए अनुकूल बुनियादी ढांचा, युवाओं हेतु डिजिटल लाइब्रेरी और स्मार्ट सिटी सेवाओं हेतु इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर शामिल है। ओपन जिम, वॉकिंग ट्रैक और बच्चों के खेल उपकरण सहित हरियाली को बढ़ावा देने के लिए 5 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसी प्रकार सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण एवं रखरखाव पर डेढ़ करोड़ रुपये, श्मशान घाटों और मोक्षधामों पर 1 करोड़ 35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बजट पलवल के विकास को देगा नई गति : अध्यक्ष
नगर परिषद अध्यक्ष डाॅ. यशपाल ने कहा कि बजट पलवल शहर के सर्वांगीण और समावेशी विकास को नई गति देगा। हमारी प्राथमिकता स्मार्ट सिटी की अवधारणा को साकार करना है, जिसमें पारदर्शिता, समयबद्ध क्रियान्वयन और जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। हम पलवल को एक आदर्श और आत्मनिर्भर शहर के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।