फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Paddy procurement has not, farmers are being cheated

नहीं हुई धान की सरकारी खरीद, ठगे जा रहे किसान

Mon, 17 Oct 2016 04:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 17 Oct 2016 04:37 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement has not, farmers are being cheated
धान की फसल - फोटो : अमर उजाला

धान की फसल की सरकारी खरीद शुरू होने के दावे को आधा महीना बीत चुका है, लेकिन सरकार ने एक भी दाना नहीं खरीदा है। किसानों का दर्द है कि अधिकारियों, खरीद एजेंसियों व व्यापारियों की मिलीभगत से उन्हें ठगा जा रहा है। जिसके चलते उन्हें 1510 रुपये की तय सरकारी कीमत के बदले अपनी फसल को 1200 से 1300 रुपये में बेचना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


अनाज मंडी में शनिवार को 15वें दिन भी धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई। हालांकि मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने दौरा तो किया, लेकिन फसल में कमी बताकर खरीदी नहीं गई। वहीं सरकार में बैठे नेता व अधिकारी भी किसानों की हालत से लापरवाह बने हुए हैं, वे भी मात्र दौरा करने तक ही सीमित हैं।
विज्ञापन


हालांकि मंडी में धान की फसल सितंबर के अंतिम सप्ताह से ही आमद शुरू हो गई थी। प्रदेश सरकार ने एक अक्तूबर से सरकारी खरीद शुरू कराने की घोषणा की थी, व हैफेड  को खरीद के लिए तय किया था, लेकिन खरीद एजेंसी के अभी तक दर्शन नहीं हुए हैं। जिसके चलते किसानों को अपनी फसल को औने-पौने दामों में व्यापारियों को बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा ही हाल हथीन की अनाज मंडी का है। वहां भी सरकारी एजेंसी ने सरकारी खरीद शुरू होने के 15 दिन बीतने के बाद तक भी एक भी दाना धान नहीं खरीदा है। स्थानीय आढ़तियों के अनुसार शनिवार को पहले दिन हैफेड के अधिकारी मंडी में आए, लेकिन बिकने के लिए आए धान में कमी बताकर वापस चले गए। 


वहीं होडल, हसनपुर व खांबी की मंडियों में सरकारी खरीद तो हुई है, लेकिन यहां किसान मार्केट कमेटी के अधिकारियों पर राइस मिलर्स से मिलीभगत का आरोप लगा रहे हैं। शनिवार को खांबी की अनाज मंडी में किसानों का गुस्सा उभरकर सामने भी आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed