{"_id":"afc1483680616ea86151b6152566dd2d","slug":"paddy-arrivals-grew","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की आवक भी बढ़ी, भाव भी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की आवक भी बढ़ी, भाव भी
अमर उजाला, पलवल
Updated Tue, 05 Nov 2013 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वर्ष जिले की सबसे बड़ी अनाज मंडी में अब तक धान की रिकार्ड तोड़ आवक हुई है। मंडी में मंगलवार तक एक लाख 88 हजार पांच सौ कुंतल धान की आवक हो चुकी है। जोकि गत वर्ष की अपेक्षा 13,505 कुंतल अधिक है। धान की अधिक आवक होने से इस वर्ष मार्केट कमेटी अधिकारी व आढ़तियों के चेहरों पर खुशी छाई है।
विज्ञापन
जिले की अनाज मंडी के सुपरवाइजर सुमरथ चौहान ने बताया कि अब तक 1,88,500 कुंतल धान मंडी में पहुंच चुका है। गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 13,500 कुंतल धान अधिक आ चुका है।
विज्ञापन
धान की आवक बढ़ने के साथ ही इस वर्ष धान की कीमत भी पिछले वर्ष की अपेक्षा दोगुने के करीब है। इससे किसानों को भी लाभ मिल रहा है। पिछले वर्ष धान की 1121 किस्म का भाव जहां 2200 से 2300 रुपये कुंतल था, वहीं इस बार 3900 रुपये कुंतल तक में बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
दोगुनी कीमत मिलने से किसान के चेहरों पर भी खुशी है। इसकी वजह से किसान को 15 हजार रुपये एकड़ तक फायदा मिल रहा है। हालांकि दीपावली व गोवर्धन पर्व के चलते धान की फसल की आवक कम हो रही है और इन पर्वों के बाद धान की आवक बढ़ने की उम्मीद है।
किसानों का कहना है कि इस वर्ष धान की कीमत अच्छी मिलने से किसान के लिए धान की बिजाई फायदे का सौदा साबित हुई है।