Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Opposition is spreading chaos: Irshad

अराजकता फैला रहा विपक्ष : इरशाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Opposition is spreading chaos: Irshad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रधान डॉ. इरशाद मठेपुर ने विपक्षी दलों पर अराजकता फैलाने की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारत में सत्ता परिवर्तन का अधिकार केवल जनता के जनादेश से तय होता है। बांग्लादेश और नेपाल जैसी परिस्थितियों से प्रेरित होकर सत्ता परिवर्तन की उम्मीद करने वालों को समझना चाहिए कि भारत का लोकतंत्र मजबूत है। धरना-प्रदर्शन करना सभी का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन इसकी आड़ में अराजकता फैलाना स्वीकार नहीं किया जाएगा।


वह शनिवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार के बाद विपक्षी दल कभी ईवीएम, कभी एसआईआर तो कभी चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति जनता का भरोसा बढ़ने का भी दावा किया। डॉ. इरशाद ने बताया कि भाजपा की ओर से लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली जा रही है। एक नवंबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान फरीदाबाद में आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे। इसमें हथीन क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article