फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Open manholes are the cause of accidents

खुले मैनहोल बन रहे हादसों का कारण

Sun, 14 Feb 2021 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Open manholes are the cause of accidents
पलवल। शहर को स्वच्छ पेयजल व सीवरेज के लिए अमृत जल योजना के तहत चल रहा कार्य लोगों के लिए आफत बना हुआ है। कहीं पर सड़कों को खोद दिया गया है, तो कहीं मैनहोल में ढक्कन नहीं लगाए गए हैं। गांव कुसलीपुर के मुख्य रास्ते पर एक साथ दो मैनहोल खुले हुए हैं, जिनसे आए दिन हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन

अगस्त 2018 में अमृत जल योजना शुरू की गई थी। जिसका कार्य मार्च 2020 में पूरा किया जाना था। हालांकि समय सीमा बढ़ाकर दिसंबर तक कर दी गई। दो बार समय सीमा बढ़ाने के बाद भी कार्य पूरा नहीं हुआ है। गांव कुसलीपुर में ठेकेदार ने सीवरेज लाइन तो डाल दी, लेकिन मैनहोल खुले छोड़ दिए। बामनीखेड़ा व रसूलपुर फाटक बंद होने के कारण दर्जनों गांवों का आवागमन इसी रास्ते होता है। मैनहोल खुले होने से राहगीरों को भारी परेशानी होती है। रविवार को एक बाइक सवार युवक मैनहोल के गड्ढे के कारण गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बाइक का आगे का पहिया फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। हादसे में बाइक में नुकसान हुआ, वहीं युवक को भी मामूली चोट आई।
विज्ञापन

वर्जन-
पलवल जाते समय रसूलपुर फाटक बंद होने के कारण कुसलीपुर होते हुए जाना पड़ता है। यहां मुख्य रास्ते पर मैनहोल खुले हुए हैं, जो एक साथ नजर नहीं आते। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - राजेश, निवासी अमरौली
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की इस बारे में कोई शिकायत नहीं आई है। ऐसे में मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इस बारे में पता कराया जाएगा। दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं मैनहोल पर ढक्कन लगवाया जाएगा। - इंदू भारद्वाज, चेयरपर्सन नगर परिषद पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed