{"_id":"67cf3d5ab8efac91680835ac","slug":"one-killed-two-injured-in-truck-tempo-collision-palwal-news-c-24-1-gr11004-112564-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: ट्रक-टेंपो की टक्कर में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: ट्रक-टेंपो की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
अलीगढ़-पलवल रोड पर हुआ हादसा, घायलों का इलाज जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सिहोल चौक के पास सड़क हादसे में दानिश नामक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा 9 मार्च की सुबह 5:00 बजे हुआ, जब छोटा हाथी और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जेवर, गौतमबुद्धनगर निवासी सईजुद्दीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने साथी वकील और दानिश के साथ छोटे हाथी से फेरी करने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में सईजुद्दीन, वकील और दानिश को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलने पर थाना चांदहट पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया।
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान दानिश ने आज सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस केस दर्ज कर ट्रक चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद