फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   On the second day, 8 thousand candidates appeared for the Haryana Teacher Eligibility Test in the district.

Palwal News: दूसरे दिन जिले में दी 8 हजार परीक्षार्थियों ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा

Sun, 03 Dec 2023 10:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
On the second day, 8 thousand candidates appeared for the Haryana Teacher Eligibility Test in the district.
-परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में शांति से हुई परीक्षा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। हरियाणा हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा पलवल जिले में दूसरे दिन रविवार को भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। रविवार को जिले में 23 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई। जिनमें पहले सत्र में 15 परीक्षा केंद्र पर 4030 परीक्षार्थियों ने पेपर दिया, जबकि 4299 परीक्षार्थियों को पेपर देना था। 269 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। जबकि दूसरे सांयकालीन सत्र में आठ परीक्षा केंद्रों पर 2339 परीक्षार्थियों को पेपर देना था, जिनमें से 2098 परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 241 गैर हाजिर रहे। रविवार को भी परीक्षा केंद्रों पर पेपर देने आए परीक्षार्थियों की गहनता से जांच की गई। परीक्षा केंद्रों पर लाइव निगरानी की गई। मेटल डिटेक्टर से जांच करने के बाद ही परीक्षा केंद्रों के अंदर प्रवेश करने दिया गया।
पेपर देने आए परीक्षार्थियों को पेपर शुरू होने से दो घंटे पहले अंदर प्रवेश कराया गया। अंदर प्रवेश कराने के दौरान उनके रोल नंबर की जांच की गई तथा परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों द्वारा पहले कुंडल, कडे़, घड़ी, कलाओं तक को उतरवा लिया। उसके बाद ही अंंदर प्रवेश करने दिया गया।
विज्ञापन


उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों पर किया निरीक्षण

उपायुक्त द्वारा गठन किए गए उड़नदस्तों ने रविवार को भी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी। अतिरिक्त उपायुक्त साहिल गुप्ता के नेतृत्व में गठित उड़नदस्ते में प्रधानाचार्य नानकचंद, पीजीटी संस्कृत अनीता व पीजीटी अंग्रेजी कर्मवीर ने परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण किया। उपमंडल मजिस्ट्रेट फ्लाइंग स्क्वाॅयड टीम में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहीन के प्रधानाचार्य शिव कुमार गुप्ता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय औरंगाबाद के प्रवक्ता मान सिंह व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय औरंगाबाद के प्रवक्ता रंजना गुप्ता को नियुक्त किया गया। उधर ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी परीक्षा केंद्रों पर पूरी तरह से तैनात रहे। परीक्षा केंद्रों के बाहर तथा आसपास पुलिस कर्मी तैनात थे। पुलिस अधिकारियों ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया तथा कानून व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

धारा 144 लगाई गई

परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लगाई गई थी। इसके साथ ही सभी फोटो स्टेट की दुकानों को पूरी तरह से बंद किया हुआ था। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस ने धारा 144 होने के कारण पेपर दिलाने आए लोगों को खड़ा नहीं होने दिया, जिसके चलते उन्हें काफी दूर खड़ा रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed