{"_id":"5fee1c398ebc3e3d38108079","slug":"on-the-arrival-of-new-year-blankets-were-distributed-palwal-news-noi557149570","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव वर्ष के आगमन पर कहीं कंबल बांटे, तो कहीं हुआ हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव वर्ष के आगमन पर कहीं कंबल बांटे, तो कहीं हुआ हवन
विज्ञापन
पलवल। नए साल 2021 के स्वागत में जुटे शहर के लोगों द्वारा बीते साल की विदाई में कहीं हवन किया गया तो कहीं कंबल वितरण किए गए। इतना ही नहीं शहर के ढाबों, होटलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा संगीत संध्या का भी कार्यक्रम हुआ। ओमेक्स सिटी में स्थित हैवेन क्लब में लोग देर रात तक झूमे। लोगों ने डीजे पर नृत्य किया व बच्चों ने गेम आदि खेलकर 2020 को विदाई दी।
पलवल जिला ब्रज क्षेत्र का इलाका है। ऐसे में जहां लोग बृहस्पतिवार को दोपहर बाद नए साल को मनाने के लिए मथुरा-वृंदावन गए, वहीं आर्य समाज से जुड़े लोगों द्वारा 2020 की विदाई में घरों के अंदर हवन किया गया। उन्होंने नए साल में कोरोना जैसी महामारी से बचाने के लिए प्रभु से प्रार्थना भी की। मित्र, रिश्तेदारों को उपहार देने के लिए बाजारों में खरीदारी करने वालों की भी खासी भीड़ रही।
शाम ढलते ही ढाबों पर नजर आई रौनक
पलवल में राजमार्ग पर स्थित ढाबों पर तो इस बार जिले के लोगों को नए साल की पूर्व संध्या पर नया साल मनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा रिझाने का प्रयास किया गया। किसी ढाबे पर म्यूजिक मसाला कार्यक्रम आयोजित किया गया तो किसी पर डीजे नाइट का आयोजन किया गया। लोगों को इस अवसर पर कार्यक्रमों में आने पर खाने में भी विशेष छूट दी गई। ग्रांड प्रकाश ढाबा पर आयोजित म्यूजिक मसाला कार्यक्रम में लोगों की भीड़ अधिक देखी गई। शाम ढलने के साथ ही लोग अपनी सीटों पर जम गए और पास में जल रही अंगीठी का आनंद लेते हुए म्यूजिक मसाले का आनंद लिया।
विज्ञापन
वर्जन-
मैंने अपने परिवार के साथ ग्रांड प्रकाश डाबे पर जाकर म्यूजिक मसाला कार्यक्रम का आनंद लिया। देर रात तक कार्यक्रम में संगीत का आनंद लिया। नया साल मैंने सुधांशु अहसान द्वारा सुनाए गए संगीतों का आनंद लेकर मनाया। - यश मंगला, इंटीरियर डिजाइनर
मैंने अपने घर पर नए साल के आगमन व 2020 की विदाई को लेकर यज्ञ किया। वैदिक रीति से आचार्य ओम प्रकाश शास्त्री के द्वारा यज्ञ कराया तथा यज्ञ देवता से प्रार्थना की आने वाले नए साल में कोरोना जैैैैसी महामारी से देश के लोगों को बचाकर रखे व सभी के व्यापार को बढ़ावा मिले। - यशपाल मंगला, प्रधान आर्य समाज पलवल शहर