फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   On one hand the girls jammed the highway, locked on the other side

एक ओर छात्राओं ने हाईवे जाम किया, दूसरी ओर ताला जड़ा

Tue, 23 May 2017 04:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 May 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
 On one hand the girls jammed the highway, locked on the other side
traffice jam
ांव सेवली के राजकीय उच्च विद्यालय को बारहवीं तक अपग्रेड कराने को लेेकर स्कूल की छात्राओं ने मुंडकटी चौक पहुंचकर राजमार्ग दो को जाम कर दिया। यहां जाम लगते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के डीईओ, बीईओ व डीएसपी तथा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। डीईओ के आश्वासन के बाद ही छात्राओं ने जाम खोला और यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सका। लगभग डेढ़ घंटे रहे हाईवे जाम के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

गांव सेवली के राजकीय उच्च विद्यालय को बारहवीं तक अपग्रेड कराने के लिए स्कूल के छात्र-छात्राएं व अध्यापक पिछले पांच साल से प्रयास कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने पहले भी स्कूल पर ताला जड़कर हाईवे जाम किया था, लेकिन उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। हाल ही में रेवाड़ी में छात्राओं के अनशन के बाद स्कूल अपग्रेड किए जाने पर अन्य स्कूलों में भी यह मांग जोर पकड़ती जा रही है। सोमवार को सेवली स्कूल के सैकड़ों छात्राएं मुंडकटी चौक स्थित हाईवे पर पहुंच गईं और वहां जाम लगा दिया। छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावक भी वहां पहुंच गए। इससे वाहनों की कतारें लग गईं। जाम की सूचना मिलते ही होडल डीएसपी मौजीराम, डीईओ अनिल शर्मा, बीईओ सुकबीर सिंह व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक भी मौके पर पहुंचे।   डीईओ अनिल शर्मा ने बताया कि  स्कूल को अपग्रेड कराने के लिए जो नियम व शर्तें हैं वह इस स्कूल ने पूरी की हुई हैं। अपग्रेडेशन की फाइल विभाग को भेजी हुई है। जल्द स्कूल अपग्रेड होगा। तब छात्राएं हटीं।
विज्ञापन


एक तरफ जहां सेवली गांव की छात्राओं ने राजमार्ग पर जाम लगाया वहीं राजकीय प्राइमरी स्कूल गांव खिरबी की छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों ने सोमवार को स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया। शिक्षा विभाग व सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि स्कूल को बारहवीं तक अपग्रेड किया जाए और अध्यापकों की कमी को दूर किया जाए। सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के डीईओ मौके पर पहुंच गए। उनके आश्वासन के बाद ही छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों ने स्कूल पर जड़ा ताला खोला। डीईओ ने स्कूल के मुख्याध्यापक व अध्यापकों को भी जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल गेट पर प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं का कहना था कि स्कूल में अध्यापकों की भारी कमी के चलते उनका भविष्य उन्हें अंधकार में नजर आ रहा है। जो अध्यापक हैं वह मनमर्जी से स्कूल में आते-जाते हैं। वहीं छात्राओं के अभिभावकों का कहना था कि उन्हें अपनी बच्चियों को पढ़ने के लिए कई किलोमीटर दूर होडल, भिडूकी व हसनपुर भेजना पड़ता है। रास्ते में शरारती तत्व छेड़छाड़ व अभद्रता करते हैं। कई बार उन्हें बच्चियों की पढ़ाई छुड़वानी पड़ जाती है। अगर सरकार इस स्कूल को दसवीं व बारहवीं तक अपग्रेड करा दे तो हमारी बच्चियां भी निरंतर शिक्षा ग्रहण कर सकेंगी। स्कूल पर ताला जड़ने की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के डीईओ अनिल शर्मा मौके पर पहुंचे और वहां उन्होंने हंगामे के बाद भी स्कूल के कमरों में आराम फरमा रहे मुख्याध्यापक व अध्यापकों को देखा तो गुस्से से तिलमिला उठे और जमकर फटकार लगाते हुए निलंबित करने की चेतावनी दी। डीईओ ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि स्कूल के अपग्रेडेशन की शर्तों को इस स्कूल ने पूरा नहीं किया है, शर्ते पूरा होते ही अपग्रेड करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed