{"_id":"5ce98147bdec22070063462c","slug":"officer-dead-with-electric-cuurent-palwal-news-noi439905030","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 हजार वोल्टेज फीडर पर काम करते हुए बिजली कर्मचारी की मौत-अमर उजाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 हजार वोल्टेज फीडर पर काम करते हुए बिजली कर्मचारी की मौत-अमर उजाला
विज्ञापन
मृतक कर्मचारी चंद्रपाल
- फोटो : Palwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 हजार वोल्टेज फीडर पर काम करते हुए बिजली कर्मचारी की मौत
पलवल। बैसलात के बड़े गांव बड़ौली में बिजली की 11 हजार केबी लाइन पर काम करते हुए दोपहर करीब तीन बजे अचानक करंट लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी बिजली विभाग में अस्थायी तौर पर कार्यरत था। दुर्घटना होते ही वहां मौजूद अन्य कर्मचारी व लोग पुलिस की सहायता से पलवल के सरकारी अस्पताल में ले आए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
रहीमपुर फीडर के तहत आने वाले गांव बड़ौली में शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे अस्थायी रूप से कार्यरत चंद्रभान नामक कर्मचारी 11 हजार वोल्टेज वाली लाइन पर काम कर रहा था। तभी अचानक उसे करंट लग गया और वह बुरी तरह से झुलस कर नीचे गिर गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना होते ही वहां कर्मचारी एकत्रित हो गए तथा पुलिस को भी सूचना दे दी। बाद में उसे पलवल के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों के बाद मृत घोषित करने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
चांदहट थाना पुलिस में कार्यरत हेडकांस्टेबल संजय कुमार ने बताया कि गांव प्रहलादपुर निवासी रामचंद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनका बेटा चंद्रभान चांदहट पावर हाउस में एसडीओ देहात के सर्कल में कार्यरत था। शनिवार को दोपहर 3 बजे के लगभग रहीमपुर फीडर के अंतर्गत गांव बड़ौली में काम कर रहा था। विभाग के जेई और एसडीओ की लापरवाही के चलते 11 हजार वोल्टेज की लाइन पर काम करते समय बिजली करंट से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जेई व एसडीओ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बिजली करंट लगने से हुई कर्मचारी की मौत के बाद कार्रवाई करते पुलिस कर्मचारी- फोटो : Palwal
विज्ञापन