{"_id":"5fe230b68ebc3e3d4661498f","slug":"now-people-will-get-relief-from-broken-roads-in-hodal-palwal-news-noi5555115155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब होडल में टूटी सड़कों से मिलेगी लोगों को निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब होडल में टूटी सड़कों से मिलेगी लोगों को निजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होडल। उपमंडल के लोगों को अब टूटी सड़कों से निजात मिलेगी। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने लोगों की मांग पर क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक पुराने कच्चे पड़े रास्तों की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर दी है। विधानसभा क्षेत्र में कच्चे रास्तों की हालत का सुधारीकरण कर पक्के सड़क मार्ग में बदलने की योजना को अमलीजामा पहनाने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस निर्माण कार्य का जिम्मा लोकनिर्माण विभाग को सौंपा गया है। इन सड़कों के निर्माण पर 1350.33 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इन सड़कों में अधिकतर उन कच्चे रास्तों को शामिल किया गया है जिन पर आजादी के बाद से आज तक एक पत्थर भी नहीं लग । कई रास्तों की हालत बेहद खराब बनी हुई है, जिनके सुधार के लिए विभाग द्वारा लंबे समय से एस्टीमेट भेजा जाता था, लेकिन ग्रांट के अभाव में कार्य नहीं हो सका। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर की मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अब इन सड़कों के निर्माण को लेकर घोषणा भी कर दी जिसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा सड़कों के निर्माण कार्य का एस्टीमेट तैयार कर मंजूरी के विभाग को भेज दिया है।
कौन-कौन से रास्ते पक्के बनाए जाएंगे
गांव से सौन्दहद बृज परिक्रमा मार्ग बंचारी सड़क मार्ग तक 0.50 किलोमीटर, गांव कामरका से भूपगढ़ 2.10 किलोमीटर, नूंह होडल सड़क मार्ग से सौन्दहद स्कूल तक 1.5 किलोमीटर, गांव बांसवा से शेखसाई लक्ष्मी नारायण मंदिर तक 1.5 किलोमीटर, होडल हसनपुर रोड से हाथाना यूपी बार्डर तक 2.20 किलोमीटर, गांव बंचारी से सेवली तक 5.28 किलोमीटर, गांव गोढोता से खिरबी तक 3 .0 किलोमीटर और होडल डकोरा रोड से बेढ़ा पट्टी तक 2.30 किलोमीटर।
एस्टीमेट बनाकर विभाग को भेजा
लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेंद्र सिंह दलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सड़कों के नए निर्माण पर 1350.33 लाख रुपये की लागत खर्च होगी। इन सड़कों का एस्टीमेट बनाकर विभाग को भेज दिया है। विभाग की मंजूरी के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद नव निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
क्या कहते है केंद्रीय राज्यमंत्री
मेरे संसदीय क्षेत्र में किसी स्थान को कच्चा नहीं रहने दिया जाएगा। क्षेत्र के विकास में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का साथ-समय समय पर मिलता रहा है। आने वाले समय में जिला पलवल को जाम मुक्त बनाने की योजना पर कार्य चल रहा है।
-कृष्ण पाल गुर्जर, स्थानीय सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री, भारत