फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   no facility given hockey players

 कोच तो दिया, पर नहीं दी सुविधाएं

Sun, 05 Jun 2016 04:31 PM IST
palwal
palwal Updated Sun, 05 Jun 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
 no facility given hockey players
- फोटो : amar ujala
 खेल विभाग ने जिले में लड़कियों को हॉकी का प्रशिक्षण देने के लिए कोच की नियुक्ति तो  कर दी, लेकिन खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई हैं। खेलने के लिए न तो ठीकठाक मैदान है और न ही पानी की सुविधा। खिलाड़ियों का कहना है कि  विभाग जल्द से जल्द उन्हें पर्याप्त सुविधायें मुहैया कराये। 
विज्ञापन


 बता दें कि जिले में लड़कियों को हॉकी की तरफ आकर्षित करने के लिए खेल विभाग ने हाल ही में एक महिला हॉकी कोच की नियुक्ति की है। कोच की नियुक्ति के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम में करीब 50 लड़कियां हॉकी का प्रशिक्षण लेने के लिए आ रही हैं। इनमें 27 के करीब सात से 15 साल आयु वर्ग की हैं, जबकि 23 के करीब सात वर्ष से कम उम्र की हैं।
विज्ञापन



सबसे खास बात यह है कि ये लड़कियां अपना किराया लगाकर प्रशिक्षण लेने के लिए आती हैं। उसके बाद भी उन्हें पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। न तो पीने के लिए पानी है और न ही खेलने के लिए ठीकठाक मैदान है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
-प्रशिक्षण के दौरान मैदान में बाहरी लोग आ जाते हैं तथा लड़कियों को देखकर कमेंट पास करते हैं। इससे परेशानी होती है।
-कोमल
 
मैदान ऊंचा-नीचा है इस कारण हॉकी खेलते समय अक्सर गिर जाते हैं।  इसकी शिकायत कई बार कर चुके हैं। पानी की भी व्यवस्था नहीं है। कोच बहुत अच्छी है, लेकिन विभाग की तरफ से पर्याप्त सुविधाएं भी मिलनी चाहिए।

-सोनिया
 
-खेल विभाग की तरफ से हॉकी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लड़कियों को खासकर तैयार किया जा रहा है, ताकि जिले में भी लड़कियों की टीम तैयार हो सके। जो लड़कियां प्रशिक्षण ले रही हैं, वे बहुत मेहनत कर रही हैं। कुछ सुविधाओं का वाकई अभाव है, उनके लिए अधिकारियों से कहा गया है। 
-ज्योति सैनी, हॉकी  कोच। 
       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed