फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   No confidence motion passed against chairman

चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास

Tue, 27 Aug 2019 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
No confidence motion passed against chairman
होडल। पिता कांग्रेस विधायक उदयभान का साथ छोड़ भाजपा में शामिल होकर नगर परिषद के चेयरमैन बने राज गोपाल को मंगलवार को अपना पद गंवाना पड़ा। अविश्वास प्रस्ताव पर हुए चुनाव में मौजूद 17 में से 15 पार्षदों ने चेयरमैन के खिलाफ वोट डाला। केवल राजगोपाल के भाई पार्षद देवेश ने ही उनके समर्थन में वोट दिया। पुलिस और प्रशासन की ओर से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर परिषद में एसडीएम वत्सल वशिष्ठ की अध्यक्षता में परिषद हाल में पार्षदों की बैठक हुई। बैठक में नगर परिषद के 21 में से 17 पार्षद हाजिर हुए। 15 पार्षदों ने चेयरमैन को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोटिंग की। बैठक में वार्ड नंबर-10 से ताराचंद, वार्ड-8 से दयावती के अलावा वार्ड नंबर-3 से प्रीति व वार्ड-4 से नीतू जैन उपस्थित नहीं थी। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद वाइस चेयरपर्सन आशा तायल व सभी पार्षद खुशी की मुद्रा में हाथों से विक्टरी का चिह्न बनाते हुए बाहर आए। वहां मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक रामरतन, केंद्रीय राज्यमंत्री के सचिव, समाजसेवी राजकुमार तायल ने बाहर आए पार्षदों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। पूर्व विधायक रामरतन ने कहा कि क्षेत्र को कांग्रेसी विधायक उदयभान व उसके चेयरमैन बेटे ने शहर को नरक बना दिया था। नगर परिषद में ठेकेदार हावी थे। जिस कारण विकास कार्यों पर ग्रहण लगा रहा। अब शहर विकास की सोच रखने वालों के हाथ में होगा।
विज्ञापन

---------
पार्षद बोले-ठप पड़ा था शहर का विकास
अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद बाहर आए जजपा के पार्षद तेज सिंह ने कहा कि चेयरमैन की राजनीति की कार्यप्रणाली के कारण पिछले लंबे समय से शहर का विकास ठप पड़ा था। पार्षद होते हुए भी वह अपने वार्डों में कुछ नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराई गई थी, जिसमें 17 पार्षदों ने हिस्सा लिया तथा 15 पार्षदों ने चेयरमैन के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोटिंग की थी। जिसके बाद नियमानुसार चेयरमैन को उनके पद से हटा दिया गया तथा फिलहाल चेयरमैन का फिर से चुनाव न होने तक नगर परिषद की वाइस चेयरपर्सन को सारे अधिकार दिए गए हैं। वे ही कार्यकारी चेयरपर्सन के रूप में कार्य करेंगी।
- वत्सल वशिष्ठ, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed