फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Nijampur team wins volleyball tournament.

Palwal News: वॉलीबॉल में निजामपुर की टीम बनी विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Nijampur team wins volleyball tournament.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावडू। एमथ्रीएम फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में 29 जुलाई को तावडू के झामुवास स्टेडियम में वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में निजामपुर, धुलावट, जौरासी, तावडू, फतेहपुर, डिधारा-पढेनी तथा उटोन ग्राम पंचायतों की आठ टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में तावडू नगरपालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। फतेहपुर ग्राम पंचायत के सरपंच अशोक की भी विशेष उपस्थिति रही। रोमांचक मुकाबलों के बाद निजामपुर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि जौरासी की टीम उपविजेता रही। विजेता और उपविजेता टीम को अतिथियों ने मोमेंटो एवं वॉलीबॉल किट देकर सम्मानित किया। एम3एम फाउंडेशन की ट्रस्टी डॉ. पायल कनोडिया ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था का प्रयास युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है और खेल इसके लिए सबसे बेहतर माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed