{"_id":"571f4d194f1c1bed50a91eaf","slug":"nh-2-sprint-directly-fill-vehicles-at-toll-booth","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-2 के टोल बूथ पर सीधे फर्राटा भरेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-2 के टोल बूथ पर सीधे फर्राटा भरेंगे वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Tue, 26 Apr 2016 04:42 PM IST
विज्ञापन
कार पर लगा टैग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-2 पर दिल्ली, आगरा व अन्य स्थानों पर आने जाने वाले वाहन अब टोल नाकों पर फर्राटा भरते पार हो सकेंगे। चालकों को पहले टोल प्लाजा पर जाम की समस्या से जूझना पड़ता था, अब वह बिना किसी रुकावट के नान स्टॉप अपनी यात्रा का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
गांव तुमसरा के समीप स्थित टोल नाके की एक लेन को अब स्टॉप फ्री कर दिया गया है। इस लेन पर टैग लगे वाहन बिना किसी रुकावट के सीधे निकल सकेंगे। यह सुविधा सोमवार से शुरू कर दी गई है। जाम से निजात पाने के लिए टैग सिस्टम शुरू किया गया है। इस सिस्टम को शुरू करने के लिए पिछले कई महीनों से कार्य किया जा रहा था। टोल प्लाजा के रेवेन्यू मैनेजर शाहनवाज खान के अनुसार टोल पर टैग सिस्टम से देशभर के राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े 275 टोल प्लाजा पर एक साथ सिस्टम को शुरू किया गया है। इस सिस्टम के शुरू होने से वाहन चालकों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी व प्रदूषण भी कम होगा।
विज्ञापन
रेवेन्यू मैनेजर शाहनवाज खान के मुताबिक वाहन चालकों को टैग देेने के लिए आईसीआईसीआई व एक्सिस बैंक को अधिग्रहीत किया गया है। यहां बैंक में वाहन चालकों को अपने वाहन की आरसी व आईडी की छाया प्रति जमा करानी होगी। फीस के तौर पर 200 रुपयेे जमा कराने होंगे। चालक चाहें तो बैंक से स्मार्ट कार्ड को रिचार्ज करा सकते हैं या फिर टोल प्लाजा से। सुविधा लेने वाले चालक को एक चिप दी जाएगी। वह चिप गाड़ी के फ्रंट शीशे के बीच में लगा दी जाएगी ओर जैसे ही गाड़ी टोल टैग लाइन से क्रॉस होगी तो सिस्टम पर लगा टैग कोड को तुरंत ही पढ़ लेगा और गाड़ी आसानी से निकल जाएगी, जितना टोल टैक्स कटेगा, उसका मैसेज रजिस्टर्ड मोबाइल में आ जाएगा।
विज्ञापन
----
-टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम से दिल्ली व आगरा के वाहन चालकों को काफी परेशानी होती थी। उन्हें काफी समय तक टोल पर जाम में फंसा रहना पड़ता था। कई बार तो टोल पर जाम के चलते वाहन चालकों में झगड़े तक हो जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा।
-धर्मेंद्र तेवतिया, सरपंच व पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन।