{"_id":"68bde6ed4b475bbabc054afc","slug":"newly-married-woman-jumped-into-yamuna-youth-saved-her-life-by-tying-a-rope-palwal-news-c-24-1-gr11004-117609-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: नवविवाहिता ने यमुना में लगाई छलांग, युवकों ने रस्सी बांधकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: नवविवाहिता ने यमुना में लगाई छलांग, युवकों ने रस्सी बांधकर बचाई जान
Mon, 08 Sep 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
पलवल। थाना चांदहट और टप्पल क्षेत्र की सीमा पर बने यमुना पुल पर उस समय अफरातफरी मच गई जब एक नवविवाहिता ने अचानक बाढ़ के तेज बहाव में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद युवकों ने रस्सी बांधकर बमुश्किल उसकी जान बचाई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला कुछ ही क्षणों में पानी के तेज बहाव के साथ दूर बहने लगी थी। तभी युवकों ने रस्सी की मदद से पानी में छलांग लगाई और महिला को बचाया। काफी मशक्कत के बाद रस्सी से बांधकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की सांसें अटकी हुई थीं, लेकिन समय रहते रेस्क्यू हो जाने से बड़ा हादसा बच गया।
जानकारी के अनुसार, महिला उत्तर प्रदेश के गांव पीपली की रहने वाली है और हाल ही में उसका विवाह हुआ था। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। फिलहाल महिला की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।