{"_id":"627e8df374b8f06d6a09741b","slug":"nephew-burnt-uncle-by-pouring-petrol-gambhir-palwal-news-noi648384670","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे ने चाचा पर पेट्रोल डालकर जलाया, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजे ने चाचा पर पेट्रोल डालकर जलाया, केस दर्ज
विज्ञापन
पलवल। गांव भुर्जा में चाचा के ऊपर पेट्रोल डालकर भतीजे ने आग लगा दी। आग से वह बुरी तरह से झुलस गया और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। गदपुरी थाना पुलिस ने मामले में पीड़ित के बेटे की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मचंद ने बताया कि गांव भुर्जा निवासी जगदीश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। 12 मई को उसका पिता लाल सिंह व चचेरे भाई सहित गांव के अन्य लोग उनके साथ कमरे पर बैठे थे। उसके चाचा का लड़का रणधीर एक निजी स्कूल की बस चलाता है। वह बस को लेकर गांव में आया था और उनकी कमरे के सामने बस को खड़ा कर दिया। रणधीर ने उसके पिता से कहा कि वह उसकी तरफ क्यों घूर रहा है। उसके पिता ने कहा कि वह तो नहीं घूर रहा। इसी बात को लेकर वह उसके पिता के साथ गाली गलौज करने लगा। वहां मौजूद लोगों ने उसे समझाकर घर भेज दिया। थोड़ी देर बाद वह दोबारा आया और उसने उसके पिता लाल सिंह के ऊपर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी।
पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।