फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Neighbor misdeed a woman at gunpoint threatened her and sexually exploited her for a year and a half in palwal

गन दिखाकर गंदा काम: पड़ोसी ने सवा साल लूटी अस्मत, जहर की पुड़िया देकर बोला- पति को खिला दो रास्ता साफ हो जाएगा

Mon, 25 Dec 2023 05:22 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 25 Dec 2023 05:22 PM IST
सार

आरोपी ने जहर की पुड़िया देते हुए कहा कि इसे अपने पति के खाने में मिला देना, जिससे मेरा रास्ता साफ हो जाएगा। मना करने पर आरोपी गुस्से में आ गया और लात-घुसों व डंडे से उसकी जमकर पिटाई की। 

विज्ञापन
Neighbor misdeed a woman at gunpoint threatened her and sexually exploited her for a year and a half in palwal
पड़ोसी ने किया महिला से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पड़ोसी ने बंदूक दिखाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने जहर की पुड़िया देकर पति को जान से मारने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसे बुरी तरह मारा-पीटा। पति-पत्नी ने आरोपी से परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने भी जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन

हरियाणा के पलवल स्थित मुंडकटी थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी व उसके माता-पिता के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी रवि कुमार के अनुसार एक गांव निवासी 33 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि अगस्त 2022 में उसका पति खेत पर गया था, जबकि बच्चे खेलने के लिए एकेडमी में गए थे। उसी दौरान उनका पड़ोसी धर्मेंद्र उर्फ कल्लू उनके घर में घुस आया और देसी कट्टा दिखा उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन

आरोपी ने किसी को बताने पर पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद आरोपी ने बार-बार धमकी देकर दुष्कर्म किया। बीती चार दिसंबर को आरोपी फिर से दीवार फांदकर उनके घर में घुस आया और दुष्कर्म किया। आरोपी ने जहर की पुड़िया देते हुए कहा कि इसे अपने पति के खाने में मिला देना, जिससे मेरा रास्ता साफ हो जाएगा। मना करने पर आरोपी गुस्से में आ गया और लात-घुसों व डंडे से उसकी जमकर पिटाई की। 

आरोपी दबाकर जान से मारने की भी प्रयास किया। पति के घर आने पर उसे आपबीती बताई। दोनों आरोपी के घर के शिकायत लेकर पहुंचे तो धर्मेंद्र के पिता जनक व मां संगीता ने कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। डर व बदनामी के डर से चुप रहे, परंतु उसके बावजूद भी आरोपी अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहा। हारकर मामले की शिकायत पुलिस तो दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed