{"_id":"667d9b32f2027265c801ba8c","slug":"napa-loses-lakhs-due-to-non-acceptance-of-bids-for-cattle-encroachment-palwal-news-c-1-1-noi1127-1835728-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पशु पैठ तहबाजारी की बोली नहीं लगने से नपा का लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पशु पैठ तहबाजारी की बोली नहीं लगने से नपा का लाखों का नुकसान
विज्ञापन
- ढाई करोड़ रुपये की खुली बोली के तहत लगाई जाती थी पशु पैठ तहबाजारी की बोली।
संवाद न्यूज़ एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। नगर पालिका फिरोजपुर झिरका द्वारा पशु पैठ तहबाजारी मैली का आयोजन लंबे समय से होता आ रहा था लेकिन कोरोना कल के चलते फिरोजपुर झिरका में लगने वाले पशु पैठ तहबाजारी मेले को बंद कर दिया गया। अब कोरोना काल समाप्त होने के बाद भी अधिकारियों द्वारा तहबाजारी मेले को शुरू करने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। जिसके चलते फिरोजपुर झिरका में पशु पैठ तहबाजारी वाले स्थान पर फ्री में नगर पालिका की जगह को इस्तेमाल करते हुए मेले का आयोजन किया जा रहा है। अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद भी मेले के आयोजन को सुचारू रूप से चालू नहीं कराया जा रहा है। जिसके चलते नगर पालिका को प्रतिवर्ष लगभग ढाई करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। जिससे शहर के विकास कार्यों में बाधा आ रही है।
नगर पालिका अध्यक्ष मनीष जैन का कहना है कि उच्च अधिकारियों से पत्राचार कर फिरोजपुर झिरका में लगने वाले पशु पैठ तहबाजारी मेले के आयोजन को शीघ्र सुचारू रूप से चलने के लिए अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने पर जल्द ही पशु पैठ तहबाजारी मेले के आयोजन के लिए खुली बोली लगाई जाएगी।
फोटो। फिरोजपुर झिरका अलवर गुरुग्राम मार्ग पर अवैध रूप से लग रहा पशु मेला।