फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Mustard sold for more than support price

समर्थन मूल्य से अधिक में बिक रही सरसों

Fri, 26 Mar 2021 08:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
Mustard sold for more than support price
होडल। सरसों के अच्छे भाव मिलने के चलते दक्षिण हरियाणा की सबसे बड़ी अनाज मंडी होडल में सरसों की आवक रफ्तार पकड़ रही है। पिछले साल मार्च में मात्र 5100 क्विंटल सरसों आई थी, जबकि इस बार यह आंकड़ा अभी तक 8,358 क्विंटल पहुंच गया है। जहां सरसों का सरकारी रेट 4,650 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, वहीं 4,800 से 5,200 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीद की जा रही है। ऐसे में समर्थन मूल्य से अधिक कीमत मिलने के चलते किसानों में भारी उत्साह है।
विज्ञापन

पिछले सीजन में ओलावृष्टि बरसात के कारण सरसों की फसल की आवक कम हुई। इस वर्ष सरसों की फसल का उत्पादन अच्छा होने की अनुमान है। हालांकि फसल जो अब निकल कर आ रही है उसमें नमी अधिक है और उसे किसान सूखा कर अनाज मंडी में बेच रहे हैं। उसके बावजूद सरसों के दाम इस बार समर्थन मूल्य से अधिक मिल रहे हैं। किसान गिर्राज, राजेश मानपुरिया, राम अवतार ने बताया कि सरसों की फसल का उत्पादन अच्छा रहा है और भाव भी अच्छे मिलने से सभी लोग अपनी फसल अनाज मंडी में लेकर आ रहे हैं। इस बार क्षेत्र में सरसों का रकबा भी अधिक बढ़ा है।
विज्ञापन

वर्जन-
किसानों को हर सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। फसल बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो इसका भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। पिछले साल 26 मार्च तक पांच हजार क्विंटल सरसों ही आई थी, जबकि इस बार अब तक 8358 क्विंटल के करीब सरसों की फसल आ चुकी है। - मनोज पाराशर, सचिव, अनाज मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed