{"_id":"5fecc66d8ebc3e3f6005f86a","slug":"musics-evening-on-restran-preparation-in-full-swing-palwal-news-noi5569664139","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबों पर आज संगीत संध्या, तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबों पर आज संगीत संध्या, तैयारियां जोरों पर
विज्ञापन

पलवल। वर्ष 2020 का आज अंतिम दिन है। बस कुछ घंटे बाद ही नया साल 2021 शुरू हो जाएगा। कोरोना काल और वर्ष 2020 की कड़वी यादों को पीछे छोड़कर लोग नव वर्ष के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। इन हालात में भी कई स्थानों पर जश्न की तैयारियां चल रही हैं। कई होटलों और ढाबों पर सीमित लोगों के साथ संगीत संध्या की तैयारी हो रही है। कई परिवार नव वर्ष पर बाहर घूमने जाने की योजना बना रहे हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो यहां सरकारी व निजी क्षेत्रों में नौकरी कर रहे हैं, वे छुट्टियों का क्रम बनाकर परिवार के साथ नववर्ष मनाने के लिए अपने पैतृक निवास जा रहे हैं।
जिले में होटलों व ढाबों को फूलों से सजाया जा रहा है। लोगों के लिए 31 दिसंबर की रात सीमित मौजूदगी के साथ जश्न मनाने की भी तैयारियां चल रही हैं। कोरोना महामारी के कारण इस बार नए साल की पूर्व संध्या पर होने वाले कार्यक्रमों की धूम वैसी तो नहीं है, लेकिन लोग नए साल के बेहतर होने की आशा के साथ जश्न की तैयारी कर रहे हैं।
पर्यटन केंद्र पर भी चल रहीं तैयारियां
जिले में स्थित एकमात्र पर्यटन केंद्र डबचिक पर नववर्ष को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। नववर्ष पर मथुरा, वृंदावन व आगरा घूमने जाने वाले लोगों तथा विदेशी पर्यटकों को लुभाने के लिए यहां कई तैयारियां की जा रही हैं। डबचिक पर नए साल में लोगों के लिए खान-पान में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
हमने ग्रांड प्रकाश पर नए साल के उपलक्ष्य में संगीत संध्या रखी है। 31 दिसंबर को होने वाली यह संगीत संध्या रात 12 बजे तक चलेगी। इसमें मशहूर संगीतकार सुधांशु अहसास अपनी टीम के साथ मनोरंजन करेंगे। इसके लिए पूरी तैयारी की गई है। ढाबे को आज ही फूलों व रंग-बिरंगे परदों से सजाया गया है।
- पराग चुटानी, ग्रांड प्रकाश
नए साल के उपलक्ष्य में गैलरी को पूरी तरह सजाया गया है। नए साल के लिए लोगों में खासकर युवाओं में काफी जोश है। लोग गैलरी से उपहार खरीद रहे हैं। बुधवार को भी लोगों ने नए साल के लिए उपहार खरीदे।
- डॉ. अंजलि जैन