फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Municipal employees gheraoed the minister's residence.

Palwal News: नगर पालिका कर्मचारियों ने किया मंत्री के आवास का घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Municipal employees gheraoed the minister's residence.
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के सचिव को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। प्रदेशभर में नगर पालिका और अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल के 16वें दिन सोमवार को जिले के नगर पालिका कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय से पैदल चलकर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के आवास का घेराव कर उनके सचिव को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने सरकार से लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।

नगर पालिका कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 15 दिनों से हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। हालांकि नगर परिषद की ओर से सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है, लेकिन इसके बावजूद कई स्थानों पर नियमित रूप से सफाई और कूड़ा उठान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

मांगों को नहीं किया गया लागू

नगर पालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान विजय बेनीवाल ने बताया कि 13 मई को सरकार के साथ कर्मचारियों की 22 मांगों में से 17 मांगों पर सहमति बनी थी। सरकार की ओर से इन मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक मांगों को लागू नहीं किया गया है। इसके चलते कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका कर्मचारी संघ के अशोक ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द निर्णय लेकर हड़ताल समाप्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed