{"_id":"6a6a4f759f311c73d70a8f99","slug":"motorcyclist-dies-after-collision-with-tractor-trolley-palwal-news-c-24-1-pal1005-126473-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: ट्रैक्टर-ट्रॉले की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: ट्रैक्टर-ट्रॉले की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल।
भिडुकी-हसनपुर मार्ग पर मंगलवार रात मिट्टी से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉले की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉला मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
मृतक के बड़े भाई दलचंद ने बताया कि उनका भाई इंद्रजीत (30) निवासी भिडुकी मंगलवार रात करीब आठ बजे किसी काम से बाइक पर सवार होकर काम के सिलसिले में भिडुकी से होडल जा रहा था। जैसे ही वह भिडुकी-हसनपुर रोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे मिट्टी से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉले ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इंद्रजीत गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉला मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। होडल थाना प्रभारी बलजीत का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉले को कब्जे में लेकर फरार चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।