फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Mother Chandraghanta was worshiped in temples on the third day

तीसरे दिन मंदिरों में हुई मां चंद्रघंटा की पूजा

Mon, 04 Apr 2022 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Mother Chandraghanta was worshiped in temples on the third day
पलवल। नवरात्र के तीसरे दिन मंदिरों में मां दुर्गा देवी के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा देवी की पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में सुबह छह बजे से ही पूजा अर्चना करने के लिए मां दुर्गा के भक्त पहुंच गए। भक्तों द्वारा पूजा के दौरान गाए जाने वाले मां के भजनों ने पूरे माहौल को दुर्गामय बना दिया। मंदिरों में मां दुर्गा के जयकारे सुनाई देते रहे। मंदिरों में पुजारियों ने मां चंद्रघंटा से संबंधित कथा भी सुनाई। महिलाओं ने कथा का श्रवण करने के साथ-साथ पूजा की और दुर्गा चालीसा पढ़ कर मां का गुणगान किया तथा अपने परिवार की सुख शांति के लिए मन्नते भी मांगी।
विज्ञापन

वैसे तो शहर के सभी मंदिरों में नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की पूजा करने वालों का उत्साह रहता है, पर कमेटी चौक पर स्थित एतिहासिक देवी के मंदिर में पूजा करने वालों की भीड़ अधिक होती है। इस मंदिर में मां देवी की पूजा करने के लिए सुबह पांच बजे से ही भक्त पहुंचने लगते हैं। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने फल व फूल अर्पित, साथ ही नारियल भी चढ़ाए। मंदिर में प्रतिदिन माता का श्रृंगार भी भक्त उनके स्वरूप के अनुसार करते हैं।
विज्ञापन

नवरात्र हिंदुओं की आस्था से जुड़ा है। नवरात्र में पूजा करने से भक्तों को शक्ति व ऊर्जा मिलती है। मनोकामनाएं भी पूरी होती है।
- खुशबू सिंगला
नवरात्र के अवसर पर पूजा करने से परिवार में मंगल होता है। घर में सुख व शांति के साथ मां लक्ष्मी का वास होता है।
- रजनी गर्ग
तीसरे दिन मां भगवती के चन्द्रघंटा स्वरूप की पूजा की जाती है। इनके माथे पर घंटा के समान गोलाकार चंद्रमा विद्यमान है। इनकी पूजा करने से दिव्य शक्ति मिलती है। साथ ही सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। मन, वचन और कर्म से एकाग्रचित होकर देवी मां का ध्यान करना चाहिए। इससे उनके कष्ट दूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय, पुजारी, देवी मंदिर कमेटी चौक, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed