फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   money came, but did not get development work done

गांव बाता में पैसा तो आया, लेकिन नहीं कराए विकास कार्य

Tue, 08 Sep 2020 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
money came, but did not get development work done
गांव बाता में अधूरा पड़ा सामुदायिक भवन। - फोटो : Palwal
पैसा तो आया, लेकिन नहीं कराए विकास कार्य
विज्ञापन

पलवल। प्रदेश सरकार की तरफ से धनराशि आने के बावजूद गांव बाता में कोई भी विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहा है। गांव में चार साल पहले सामुदायिक भवन की नींव रखी गई थी, लेकिन अब तक निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों की मानें तो इस भवन के निर्माण के लिए सरकार राशि मंजूर कर चुकी है, फिर भी आज तक ग्राम पंचायत को राशि नहीं मिली है। इस्टीमेट बनने के बाद भी रुपये नहीं आने से गांव में विकास कार्य अधूरे हैं। गांव में अतिक्रमण की समस्या भी बनी हुई है। पंचायत की जमीनों पर ग्रामीणों ने कब्जे कर लिए हैं। यदि यह जमीन खाली करा दी जाए तो गांव के लोगों के लिए आमदनी का साधन बन सकती है। लेकिन, सरपंच और अधिकारियों द्वारा ध्यान न देने के कारण अतिक्रमण की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। गांव में पानी की मोटर भी दो माह पहले खराब हो चुकी है। इस कारण दलित और सपेरों की बस्ती में पानी का संकट बना रहता है। इन सभी समस्याओं के लिए ग्रामीणों ने कई बार अधिकारी और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
----------
पिछले पांच सालों में गांव के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। गांव में साफ-सफाई और अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। पानी निकासी के इंतजाम तक ग्राम पंचायत नहीं करा पाई है।
विज्ञापन

- रामचंद, बुजुर्ग, ग्रामीण
---------
हल्की सी बारिश होने पर जलभराव हो जाता है। पानी निकासी के इंतजाम नहीं हैं। स्वच्छता के मामले में भी गांव बेहद गंदा है। गांव के लोग समस्याओं को दूर कराने के लिए पंचायत सदस्यों और सरपंच से मिल चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भजनलाल, ग्रामीण
---
सामुदायिक भवन बनाने के लिए सरकार ने राशि मंजूर की थी, लेकिन पंचायत के मुताबिक नहीं आई है। भवन न बन पाने के कारण विवाह और मांगलिक कार्यक्रम करने के लिए सड़कों पर टेंट लगाने पड़ते हैं। गांव में समस्याओं का अंबार है।

चिम्मनलाल, ग्रामीण
-------
गांव में काफी विकास कार्य कराए गए हैं। सरकार से राशि आते ही सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा। स्वच्छता पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। इस मामले में गांव को पांच स्टार मिल चुके हैं। मेरा प्रयास है कि गांव में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य कराए जाएं।
- सुंदर शर्मा, सरपंच गांव बाता
-----------
पांच सालों में विकास कार्यों के लिए आई राशि
सामुदायिक भवन 16 लाख
श्मशान घाट के जीर्णोद्धार 8 लाख
वाल्मीकि चौपाल 2.5 लाख
सपेरों की चौपाल 1.25 लाख
पुलिस चौकी 3.5 लाख
गांव को एक स्टार मिलने पर 1.20 लाख
3 स्टार मिलने पर 5 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed