{"_id":"6a6a514bc747a0d6810040a8","slug":"mla-takes-cognizance-of-waterlogging-at-the-school-orders-issued-for-drainage-arrangements-palwal-news-c-24-1-pal1008-126479-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पाठशाला में पानी भरने के मामले में विधायक ने लिया संज्ञान , निकासी की व्यवस्था के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पाठशाला में पानी भरने के मामले में विधायक ने लिया संज्ञान , निकासी की व्यवस्था के आदेश
विज्ञापन
हथीन। आलीमेव स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में हुए जलभराव के मामले में विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने बुधवार को शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को निर्देश दिए कि अविलंब पानी निकासी की व्यवस्था की जाए। खंड शिक्षा अधिकारी ओम पाल तेवतिया ने पानी निकासी के लिए व्यवस्था कर दी है। नालियों को साफ कराकर एवं ट्रैक्टर लगाकर पानी निकासी के प्रबंध किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि सौ साल से अधिक पुराने राजकीय प्राथमिक पाठशाला परिसर में भारी जलभराव हो गया है। पाठशाला में कुल 502 बच्चे प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ रहे हैं। पाठशाला में चार अध्यापक एवं एक मुख्याध्यापक सेवारत हैं। जलभराव होने के कारण शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। पाठशाला के मुख्याध्यापक वेदराम ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं।विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने बताया कि पाठशाला की मरम्मत , पानी निकासी के लिए भी बजट आवंटित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हथीन क्षेत्र के ऐसे सभी स्कूलों की सूची तैयार करें। जहां जलभराव हो सकता है, ऐसे सभी गांवों में समुचित प्रबंध किया जाए। संवाद