फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   MLA launched development works worth 2.50 crores

विधायक ने 2.50 करोड़ के विकास कार्यों का किया शुभारंभ

Sat, 18 Sep 2021 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
MLA launched development works worth 2.50 crores
होडल में विकास कार्यों का शुभारंभ करते विधायक जगदीश नायर। - फोटो : Palwal
पलवल। हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन जगदीश नायर ने शनिवार को गांव गोढोता, भुलवाना और बेढ़ा पट्टी में करीब दो करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से करवाए जा रहे विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास नीति से प्रदेश में विकास कार्य हो रहे हैं। सरकार ने जो वायदे किए थे, उन्हें समय पर पूरे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि होडल विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं और उनकी हर कार्य पर पूरी निगरानी है। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं। 36 बिरादरी ने मुझे कार्य करने का मौका दिया है और मैं पूरी ईमानदारी से कार्य कर रहा हूं और निरंतर करता रहूंगा।
विज्ञापन

उन्होंने गोढोता गांव में 18 लाख 84 हजार रुपये की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन किया। 19 लाख 90 हजार रुपये की लागत से बनने वाले बरात घर के साथ-साथ 10 लाख 70 हजार की लागत से बनाई जाने वाली वाल्मीकि चौपाल का उद्घाटन किया। इसी कड़ी में गांव भुलवाना में 19 लाख 90 हजार रुपये की लागत से बनाए जाने वाले सामुदायिक भवन का उद्घाटन कर लोगों को सुपुर्द किया। बेढ़ा पट्टी में एक करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पानी के बूस्टर स्टेशन का शिलान्यास किया। बेढ़ा पट्टी में मिट्टी और पानी परीक्षण लैब का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

नायर ने कहा कि इस लैब के बनने से आसपास के गांवों के किसान पानी और मिट्टी का परीक्षण करवा सकेंगे। इस समय बुखार और डेंगू फैल रहा है, इसलिए सभी अपने घरों में सफाई का विशेष ध्यान रखें। अपने आसपास गड्ढों, गमलों, कूलर व अन्य किसी जगह पर पानी को एकत्र न होने दें, क्योंकि एकत्र पानी में ही डेंगू के मच्छर पनपते हैं। इस अवसर पर गोविंद सरपंच, कुंवर सिंह पूर्व सरपंच, पार्षद चंदन सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमराज, पूर्व चेयरमैन बलवीर, पप्पू मेंबर, चंदन सिंह पूर्व सरपंच, गजेंद्र सिंह पूर्व सरपंच, निरंजन पंच, देशराज दरोगा, कमल, देवी सिंह हवलदार, नेकपाल कड्डन, बिजेंदर सरपंच सेवली, लाला पहलवान, सरपंच साहून और हरकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed