फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   MLA laid foundation stone for development works worth about two crores in Godhota and Pangaltu

विधायक ने गोढ़ोता और पैंगलतू में करीब दो करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

Mon, 02 Aug 2021 06:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
MLA laid foundation stone for development works worth about two crores in Godhota and Pangaltu
होडल में विकास कार्यों का शिलान्यास करते विधायक जगदीश नायर - फोटो : Palwal
होडल। हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन और होडल विधायक जगदीश नायर ने सोमवार को गांव गोढ़ोता व पैंगलतू में करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से करवाए जा रहे विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि होडल विधानसभा क्षेत्र को विकास की दृष्टि से बहुत आगे लेकर जाना है। प्रदेश सरकार की ओर से विकास कार्यों के लिए जो भी वायदे किए गए थे, वे सभी वायदे पूरे किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर द्वारा भी क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास नीति पर चलते हुए सभी वर्गों के लिए समान रूप से विकास कार्य करवा रही है। होडल विधानसभा क्षेत्र में इस समय करोड़ों रुपये के विकास कार्य हो रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक ने गांव गोढ़ोता में वाल्मीकि चौपाल का शिलान्यास किया। इसके निर्माण पर करीब 11 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। इसके अलावा 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बरात घर का शिलान्यास और करीब 20 लाख की लागत से पीडब्ल्यूडी रोड से नाले तक बनी सड़क का उद्घाटन किया। इस मार्ग के बनने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी। गांव पैंगलतू में करीब 20 लाख की लागत से बनने वाले कम्युनिटी सेंटर, तीन लाख 84 हजार की लागत से बनने वाले प्रजापति बरात घर, 20 लाख की लागत से बनने वाली बघेल चौपाल, सात लाख 70 हजार की लागत से बनने वाली बंजारा चौपाल, मोनी बाबा मैरिज हॉल, मेन गेट से केशव प्याऊ तक 8 लाख 89 हजार की लागत से बनाए जा रहे रोड, वाटर सप्लाई से दुर्गा के खेत तक 9 लाख 88 हजार रुपये की लागत से बनाए जा रहे रोड का शिलान्यास किया। इनके अलावा पीडब्ल्यूडी रोड से बृजमोहन के खेत तक डब्ल्यूबीएम स्कीम के तहत लगभग 7 लाख 35 हजार की लागत से बनाई गई सड़क का उद्घाटन किया। इस मौके पर एसडीएम वकील अहमद, भाजपा जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, मंडल अध्यक्ष प्रेमराज, पूर्व सरपंच बलदेव सिंह, कंवर सिंह, गजेंद्र सिंह, बाली, बृजमोहन, विरेंद्र सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed