फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Minor kidnapped and gang-raped

नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 26 Mar 2022 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Minor kidnapped and gang-raped
हथीन। बहीन थाना क्षेत्र के गांव से रात्रि के समय नशीला पदार्थ सुंघाकर एक नाबालिग लड़की का अपहरण किया गया। बोलेरो कार में सवार छह अपहरणकर्ता पीड़िता को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। बहीन थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता के बयान पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ पाक्सो अधिनियम, अपहरण एवं अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी कैलाश चंद भड़ाना ने बताया कि पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज कराया है कि 22 मार्च को वह घर पर सोए हुए थे। अचानक बोलेरो में सवार छह युवकों ने 15 वर्षीया बेटी का अपहरण कर लिया। पीड़िता को नशीला पदार्थ सूंघा कर बेहोश कर दिया। आरोपी पीड़िता को होडल के जंगल में ले गए जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता को नूंह जिले के दो गांवों में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को राजस्थान भी ले गए। सुबह जब नाबालिग नहीं मिली तो परिवारजनों ने उसकी खोज की। पीड़िता आरोपियों के चंगुल से निकल आई और उसने सारी दास्तान परिवारजनों को बताई। इसके बाद बहीन थाना में मामला दर्ज कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में रफीक एवं शाकिर दोनों गांव आलीमेव, सुहोल, सलमान, चवन तीनों निवासी कालयाकी थाना तावडू जिला नूंह एवं साकिर निवासी भूरी भरतपुर राजस्थान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed