फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   ministrial association workers protest, gave memorendum to DIOS

मिनिस्ट्रियल स्टाफ ने प्रदर्शन कर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया

Thu, 13 Aug 2020 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
ministrial association workers protest, gave memorendum to DIOS
पलवल। हरियाणा मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षा विभाग में कार्यरत लिपिकों ने स्थानांतरण की खामियों को लेकर बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला प्रधान लखबीर तंवर के नेतृत्व में किए गए इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल को सौंपा गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन का संचालन करते हुए जिला सचिव भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि विभाग ने वर्तमान में चल रहे लिपिकों के स्थानांतरण में मिडिल स्कूलों में पदों को होल्ड कर दिया गया है। 3 जून को ज्ञापन के जरिए विभाग के संज्ञान में लाया गया था, फिर भी एक तरफा कार्रवाई की गई। जिसके कारण भविष्य में कर्मचारी और विभाग को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री के नाम भेजे ज्ञापन में मांग की गई है कि मिडिल स्कूलों के पदों को तुरंत प्रभाव से खोला जाए। जिससे लिपिक वर्ग स्थानांतरण में अपना सही ऑप्शन ले सकें और पोर्टल पर चुनाव करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त को भी बढ़ाया जाए। वहीं प्रमुख मांग यह भी रखी गई है कि किसी लिपिक को जिले से बाहर न भेजा जाए। इस मौके पर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के प्रधान वेदपाल, महासचिव गीतेश कुमार, कार्यालय अधीक्षक राम बक्स, भगवत, कुंवरपाल, ओम प्रकाश, हितेश, सतवीर, ईश्वर, सुभाष, विकास, धर्मवीर, पीतांबर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed