{"_id":"6adba8a13c1e2b7aaa09784f","slug":"mini-kids-premier-league-trials-tomorrow-palwal-news-c-24-1-pal1005-129466-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: मिनी किड्स प्रीमियर लीग का ट्रायल कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: मिनी किड्स प्रीमियर लीग का ट्रायल कल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
मिनी किड्स प्रीमियर लीग के दूसरे ट्रायल का आयोजन 25 अक्तूबर को बामनी खेड़ा स्थित सोनेश क्रिकेट अकादमी में किया जाएगा। सुबह नौ बजे शुरू होने वाले ट्रायल में अंडर-14 वर्ग के लड़के और अंडर-16 वर्ग की लड़कियां भाग ले सकेंगी। ट्रायल में पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी (मध्य प्रदेश) जगदीश अग्रवाल और एनसीए खिलाड़ी कैलाश सोलंकी प्रतिभाओं को परखेंगे। क्रिकेट ऑफ एक्सीलेंस, मथुरा की ओर से आयोजित इस लीग के लिए चयनित खिलाड़ियों को मथुरा में होने वाली प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा। सोनेश क्रिकेट अकादमी के निदेशक विजय शर्मा और मुख्य कोच अजय जोगी ने बताया कि इसका उद्देश्य कम उम्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर मंच देना और उन्हें क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर अकादमी पहुंचकर ट्रायल में भाग लेने की अपील की।